होनेवाले पति के साथ जमकर नाची TV एक्ट्रेस, शुरू हुईं शादी की रस्में

होनेवाले पति के साथ जमकर नाची TV एक्ट्रेस, शुरू हुईं शादी की रस्में

Published : Jan 04, 2020, 07:53 PM IST

टीवी शो 'मे आइ कम इन मैडम' में संजना का रोल प्ले करने वालीं 35 साल की एक्ट्रेस नेहा पेंडसे 5 जनवरी को मंगेतर शार्दुल सिंह के साथ सात फेरे लेंगी। नेहा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। 

वीडियो डेस्क। टीवी शो 'मे आइ कम इन मैडम' में संजना का रोल प्ले करने वालीं 35 साल की एक्ट्रेस नेहा पेंडसे 5 जनवरी को मंगेतर शार्दुल सिंह के साथ सात फेरे लेंगी। नेहा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। शुक्रवार देर रात नेहा की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। संगीत सेरेमनी में नेहा ने मल्टी कलर का लहंगा पहना था। वहीं, मंगेतर शार्दुल ने भी नेहा से मैचिंग करता आउटफिट कैरी किया। इस ड्रेस में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
बता दें कि नेहा की शादी की सभी रस्में पुणे में होगी। 5 दिन पहले ही नेहा की शादी की रस्में घर में शुरू हो गईं थी। इसमें नेहा एकदम मराठी स्टाइल में नजर आईं थी। पुणे में होने वाली शादी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड शामिल होंगे। आपको ये भी बता दें कि इससे पहले उनके बर्थडे पर उनके मंगेतर शार्दुलने उन्हें कार गिफ्ट की है।
5 जनवरी को उनकी शादी है इस दिन नेहा नऊवारी साड़ी में दुल्हन बनी हुई नजर आएंगी। नेहा अपनी शादी के इस ड्रेस को लेकर काफी एक्साटेड है। उनका कहना है कि नॉर्मली नऊवारी में ब्राइट कलर्स होते हैं और महाराष्ट्रीयन पहनावा भी बहुत ब्राइट है। लेकिन मैं कुछ अलग करने जा रही हूं। मुझे नहीं लगता है कि बहुत ज्यादा ब्राइड ऐसी होंगी जिन्होंने पेस्टल कलर की नऊवारी साड़ी पहनी होगी। मैं बहुत सॉफ्ट कलर की नऊवारी साड़ी पहनने वाली हूं।
खैर ये तो तय है कि नेहा अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लगने वाली हैं। और उनके चेहरे की ये खुशी बता रही है कि उन्होंने अपने स्पेशल डे के लिए कितनी तैयारी की है। 
 

35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान
03:55बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी शॉप में एंट्री पर रोक! क्यों उठाया यह विवादित कदम?