निर्भया के दरिदों का नया डेथ वारंट जारी, मां ने जताया दुख बोलीं मुझे नहीं लगता कब वो तारीख आएगी

निर्भया के दरिदों का नया डेथ वारंट जारी, मां ने जताया दुख बोलीं मुझे नहीं लगता कब वो तारीख आएगी

Published : Jan 17, 2020, 06:24 PM ISTUpdated : Jan 18, 2020, 11:04 AM IST

निर्भया केस में पटियाला कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी किया है। अब 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। हालांकि, अभी यह तारीख और बढ़ाई जा सकती है। इससे पहले तिहाड़ प्रशासन ने कोर्ट को बताया था कि आज एक दोषी मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज कर दी थी। 

वीडियो डेस्क। निर्भया केस में पटियाला कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी किया है। अब 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। हालांकि, अभी यह तारीख और बढ़ाई जा सकती है। इससे पहले तिहाड़ प्रशासन ने कोर्ट को बताया था कि आज एक दोषी मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज कर दी थी। नियमों के मुताबिक, जब तक कोर्ट में या राष्ट्रपति के पास किसी भी दोषी की याचिका पेंडिंग होगी, तब तक उसे फांसी नहीं हो सकती।इससे पहले दोषी मुकेश कुमार की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दी है। इस दया याचिका को गृह मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रपति के पास भेजी थी। मुकेश की फांसी से पहले यह आखिरी याचिका थी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने दोषी विनय शर्मा और मुकेश कुमार की क्यूरेटिव पिटीशन रद्द कर दी थी। इसके बाद मुकेश ने दया याचिका दायर की थी। निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि कोर्ट बताए और सरकार बताए अब क्या होगा। आशा देवी ने का कि उनके वकील आरोपियों को बचा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कब वो तारीख आएगी। मैं अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रखूंगी। 

16 दिसंबर को हुई थी दरिंदगी
दक्षिण दिल्ली में चलती बस में 16 दिसंबर, 2012 की रात में 23 साल की निर्भया से 6 लोगों ने बर्बरता पूर्वक सामूहिक बलात्कार किया था और उसे बुरी तरह जख्मी हालत में सड़क पर फेंक दिया था।
 

09:34वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली : कांग्रेस-BJP की आर-पार की लड़ाई, Sambit Patra-Pramod Tiwari की जुबानी जंग
05:275 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल! इंडिगो फ्लाइस्ट्स के यात्री क्यों परेशान?
03:45गडकरी का बड़ा धमाका! अगले 1 साल में देशभर से टोल बूथ गायब? सच जानिए…
03:25PM Modi के बयान पर क्यों भड़क गया विपक्ष? Sonia और Priyanka Gandhi ने जमकर सुना डाला
04:15सनी देओल और बॉबी ने नहीं तो किसने किया Dharmendra Ji की अस्थियों का विसर्जन?
03:19‘जिहाद करना पड़ेगा…’ संसद में गूंजी विवादित आवाज — देखें पूरा वीडियो
02:43पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी ने दिया बहुत बड़ा अपडेट!
04:18दुनियाभर के विद्वान हैरान! जो सदियों में एक बार हुआ, काशी के युवक ने उसे कर दिखाया
02:48जय श्रीराम, अस्सलामु अलैकुम... LokSabha में नारों पर भड़के Om Birla | Parliament Winter Session
03:23CM Omar ने Vaishno Devi Medical College में मुस्लिम आरक्षण पर दिया बड़ा बयान