देश को चौथी बार प्रधानमंत्री मोदी का करेंगे संबोधित, इन 5 राज्यों में बढ़ चुका है लॉकडाउन

देश को चौथी बार प्रधानमंत्री मोदी का करेंगे संबोधित, इन 5 राज्यों में बढ़ चुका है लॉकडाउन

Published : Apr 13, 2020, 07:39 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार 14 अप्रैल, यानी कल सुबह 10 बजे एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। कोरोनावायरस पर यह उनका 26 दिन में देश के नाम चौथा संदेश होगा। कहा तो यही जा रहा है कि मोदी लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। यानी 30 अप्रैल तक देशबंदी। इससे पहले 24 मार्च को उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। यह 25 मार्च से शुरू हुआ था।

वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार 14 अप्रैल, यानी कल सुबह 10 बजे एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। कोरोनावायरस पर यह उनका 26 दिन में देश के नाम चौथा संदेश होगा। कहा तो यही जा रहा है कि मोदी लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। यानी 30 अप्रैल तक देशबंदी। इससे पहले 24 मार्च को उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। यह 25 मार्च से शुरू हुआ था। 14 अप्रैल इसकी आखिरी तारीख है। वहीं आज केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को बताया गया कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हर स्तर पर तकनीक की मदद ली जा रही है।  पॉजिटिव केस और एक्टिव केस पर नजर रखने के लिए इसका इस्तेमाल हो रहा है। इंटिग्रेटेड कमांड सेंटर बनाए गए हैं। लोकल मेडिकल स्टोर को तकनीक के माध्यम से जोड़ा गया है। सरकारी, निजी, छोटे और मध्यम स्तर के लैब के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। 27 राज्यों में 78 हजार कर्मचारी काम कर रहे हें। अब तक 50 हजार से ज्यादा वॉलियंटियर्स हमारे साथ जुड़े हें। सरकार ने कहा कि हम चाहते हैं कि जीवन रुके नहीं और जीवन बचाने का काम भी हो।   देश में अब तक 9 हजार 443 मामले: सरकार ने कहा- हम चाहते हैं, जीवन रुके नहीं और इसे बचाने का काम भी होता रहे।

5 राज्यों में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन
पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और बंगाल में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ चुका है। बीते शनिवार प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में 78 करोड़ की आबादी वाली 13 राज्य सरकारों ने देशभर में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने के सुझाव पर सहमति जताई थी।
 

35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान
03:55बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी शॉप में एंट्री पर रोक! क्यों उठाया यह विवादित कदम?