रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद की सजा, जानें क्या बोला पीड़ित परिवार का बेटा

रणजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद की सजा, जानें क्या बोला पीड़ित परिवार का बेटा

Published : Oct 18, 2021, 08:07 PM ISTUpdated : Oct 18, 2021, 08:08 PM IST

वीडियो डेस्क। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में CBI की विशेष अदालत ने सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसके अलावा, चार अन्य को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। राम रहीम समेत पांचों दोषियों को 8 अक्टूबर को दोषी ठहराया गया था।

वीडियो डेस्क। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में CBI की विशेष अदालत ने सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसके अलावा, चार अन्य को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। राम रहीम समेत पांचों दोषियों को 8 अक्टूबर को दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद सोमवार को सजा सुनाई गई। सजा के ऐलान से पहले पंचकूला (Panchkula) जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए धारा-144 लागू कर दी गई। किसी भी तरह के तेजधार हथियार को लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहा। 17 नाकों समेत शहर में कुल सात सौ जवान तैनात रहे। CBI कोर्ट परिसर और चारों प्रवेशद्वार पर ITBP की चार टुकड़ियां तैनात थीं।

इन धाराओं में दोषी करार
रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में 8 अक्तूबर को डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह और कृष्ण कुमार को कोर्ट ने IPC की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) के तहत दोषी करार दिया है। वहीं, अवतार, जसवीर और सबदिल को कोर्ट ने IPC की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया है। 

07:49Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान