हिंद महासागर में धीरे धीरे टूट रही है टेक्टोनिक प्लेट, पृथ्वी पर मचेगी तबाही

हिंद महासागर में धीरे धीरे टूट रही है टेक्टोनिक प्लेट, पृथ्वी पर मचेगी तबाही

Published : May 27, 2020, 07:44 PM IST

वीडियो डेस्क। कोरोना के बाद अब इंसानों पर एक और संकट गहराने लगा है। हिंद महासागर के नीचे मौजूद विशाल टेक्टोनिक प्लेट धीरे धीरे टूट रही है। कुछ समय बाद ये प्लेट दो हिस्सों में विभाजित हो जाएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच की ये टेक्टोनिक प्लेट बेहद धीमी गति से टूट रही है। 

वीडियो डेस्क। कोरोना के बाद अब इंसानों पर एक और संकट गहराने लगा है। हिंद महासागर के नीचे मौजूद विशाल टेक्टोनिक प्लेट धीरे धीरे टूट रही है। कुछ समय बाद ये प्लेट दो हिस्सों में विभाजित हो जाएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच की ये टेक्टोनिक प्लेट बेहद धीमी गति से टूट रही है। इसके टूटने की गति .06 यानि 1.7 मिली मीटर्स प्रतिवर्ष है। इस हिसाब से प्लेट के दो हिस्से 10 लाख साल में तकरीबन 1 मील यानी 1.7 किलोमीटर की दूरी तक खिसक जाएंगे। ये रफ्तार भले ही कम है लेकिन ये घटना काफी महत्वपूर्ण है। प्लेटों के खिसकने से या टूटने से धरती की संरचना में बहुत बड़े बदलाव आते हैं। हिंद महासागर में पानी की गहराई काफी ज्यादा है। शोधकर्ता शुरुआत में पानी के नीचे हो रही इस घटना को समझ नहीं पा रहे थे। हालांकि, जब दो मजबूत भूकंपों का उद्गम स्थल हिंद महासागर निकला तो शोधार्थियों को अंदाजा हुआ कि पानी के नीचे कुछ हलचल हो रही है। जो हिंद महासागर में इंडोनेशिया के पास 11 अप्रैल, 2012 को 8.6 और 8.2 तीव्रता से आए थे। ये भूकंप असामान्य थे क्योंकि ये हमेशा की तरह सबडक्शन जोन में नहीं आए जहां टेक्टोनिक प्लेट्स खिसकती हैं बल्कि टेक्टोनिक प्लेट के बिल्कुल बीचो बीच से आए थे। 
 

35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान
03:55बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी शॉप में एंट्री पर रोक! क्यों उठाया यह विवादित कदम?