उद्धव के शपथ ग्रहण से प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर हंगामे तक, देखें बड़ी खबरें

उद्धव के शपथ ग्रहण से प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर हंगामे तक, देखें बड़ी खबरें

Published : Nov 28, 2019, 07:39 PM IST

 महाराष्ट्र में आज से ठाकरे राज शुरू हो रहा है। उद्धव ठाकरे ने आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम को शपथ ली. उद्धव मुख्यमंत्री के तौर पर पहला फैसला किसानों की कर्ज माफी का ले सकते हैं। इसके साथ ही फसलों की बीमा योजना के रिव्यू का निर्णय भी लिया जा सकता है।

1. महाराष्ट्र में आज से ठाकरे राज शुरू हो रहा है। उद्धव ठाकरे ने आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम को शपथ ली. उद्धव मुख्यमंत्री के तौर पर पहला फैसला किसानों की कर्ज माफी का ले सकते हैं। इसके साथ ही फसलों की बीमा योजना के रिव्यू का निर्णय भी लिया जा सकता है।

2. पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को दो पर जीत मिली, एक पर आगे है। वहीं, उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार है।

3. प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर गुरुवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने इस पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देते हुए चर्चा की मांग की और सदन से वॉकआउट कर दिया।

4. रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बन गई। बीएसई पर रिलायंस के शेयर में गुरुवार को 0.7% तेजी आने से वैल्यूएशन में 5 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।

5. बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनल मेसी चैम्पियंस लीग में 34 अलग-अलग टीमों के खिलाफ गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी से पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और स्पेन के राउल ने 33 टीमों के खिलाफ गोल किए थे।

6. स्पेन के मैड्रिड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक सिख पायलट को पगड़ी उतारने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को चिट्‌ठी लिखकर मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की मांग की।

7. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हॉन्गकॉन्ग में लोकतंत्र समर्थकों के पक्ष में लाए गए ‘मानवाधिकार और लोकतंत्र विधेयक’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिका का यह कदम चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

8. पुर्तगाल में पहली बार पनडुब्बी से नशीले पदार्थ की तस्करी का मामला सामने आया है। स्पेनिश अफसरों ने पुर्तगाल के गैलीसिया से 121 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 863 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की है। मामले में इक्वेडोर के 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
 

35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान
03:55बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी शॉप में एंट्री पर रोक! क्यों उठाया यह विवादित कदम?