विजय दिवस: जब आंखों में आंसू लिए पाकिस्तान ने टेके थे हिंदुस्तान के सामने घुटने, दुनिया ने देखी भारत की ताकत

विजय दिवस: जब आंखों में आंसू लिए पाकिस्तान ने टेके थे हिंदुस्तान के सामने घुटने, दुनिया ने देखी भारत की ताकत

Published : Dec 16, 2020, 12:57 PM IST

वीडियो डेस्क। 16 दिसंबर (Vijay Diwas 2020 News) का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता की कहानी है। आज ही के दिन 50 साल पहले सन 1971 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को धूल चटा दी थी और तब हुआ था एक नए मुक्ल का जन्म जो बना बांग्लादेश। आपको बता दें कि 1971 से पहले बाग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा था जिसे पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता था। 

वीडियो डेस्क। 16 दिसंबर (Vijay Diwas 2020 News) का दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता की कहानी है। आज ही के दिन 50 साल पहले सन 1971 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को धूल चटा दी थी और तब हुआ था एक नए मुक्ल का जन्म जो बना बांग्लादेश। आपको बता दें कि 1971 से पहले बाग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा था जिसे पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता था। लेकिन पाकिस्तान की सेना के अत्याचार के विरोध में 'पूर्वी पाकिस्तान' के लोग सड़कों पर उतर आए थे। लोगों के साथ मारपीट, शोषण, महिलाओं के साथ बलात्कार और खून-खराबा लगातार बढ़ रहा था। इस जुल्म के खिलाफ भारत बांग्लादेशियों के बचाव में उतर आया। तब प्रधानमंमत्री इंदिरा गांधी ने 31 मार्च 1971 को बांग्लादेश की मदद का ऐलान किया। और बांग्लादेश में मुक्ति वाहिना का गठन किया गया। जिसमें शामिल हुए पूर्वी पाकिस्तान की सेना और वहां के नागिरक। भारतीय सेना ने सड़कों पर बांग्लादेश के नागरिकों के प्रशिक्षण देना आरंभ किया। 3 दिंसबर को पाकिस्तान ने भारत के 11 एयरफील्ड्स पर हमला किया। युद्ध शुरू हुआ और सिर्फ 13 दिनों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिया। मेजर जनरल जेएफआर जैकब ने ढाका जाकर पाकिस्तानी जनरल नियाजी से बात कर उसे सरेंडर करने को कहा था। नियाजी ने पहले अकड़ दिखाने की कोशिश की पर जब जैकब ने कहा कि बहुत अच्छा प्रस्ताव है सरेंडर कर दीजिए, वरना आगे की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।जैकब ने बताया था कि उन्होंने पाकिस्तानी नजरल नियाजी से तलवार सौंपने को कहा था। तब नियाजी ने कहा था कि उसके पास तलवार नहीं है। तब जैकब ने उसे पिस्टल देने को कहा। जब नियाजी लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह आरोड़ा को अपनी पिस्टल दे रहा था तो उसकी आंखों में आंसू थे।17 दिसंबर को पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को बंदी बना लिया गया था। इस युद्धे में भारत के करीब चार हजार सैनिक शहीद हुए थे। 
 

07:49Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान