नागरिकता कानून के खिलाफ खत्म ना हो विरोध की 'आग' इसलिए चावल दान कर रहे लोग

नागरिकता कानून के खिलाफ खत्म ना हो विरोध की 'आग' इसलिए चावल दान कर रहे लोग

Published : Jan 20, 2020, 09:19 PM IST

डिब्रूगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आंदोलन जारी रखने के लिए गांव के लोगों ने ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) को बड़ी मात्रा में चावल दान दिए।

वीडियो डेस्क. डिब्रूगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आंदोलन जारी रखने के लिए गांव के लोगों ने ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) को बड़ी मात्रा में चावल दान दिए।

डिब्रूगढ़ के सबसे ज्यादा राजस्व वाले क्षेत्र ससोनी में 85 गांव के लोगों ने 350 क्विंटल चावल आसू को दिए। इस दौरान आसू के महासचिव लुरिनज्योति गोगोई भी मौजूद रहे।

यह क्षेत्र डिब्रूगढ़ में सबसे ज्यादा चावल उत्पादन करने वाला क्षेत्र है। सूत्रों के मुताबिक, यहां 50-50 किलो की 645 बोरियां छात्र यूनियन को दान में दी गईं।

AASU नागरिकता कानून के खिलाफ पूरे असम में आंदोलन की अगुआई कर रहा है। संगठन बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाले प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यक को नागरिकता प्रदान करने वाले कानून को रद्द करने की मांग कर रहा है।

नागरिकता कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में करीब 60 से ज्यादा याचिकाएं दायर की गई हैं, इसमें एक AASU की भी है। इस कानून के खिलाफ अभी भी राज्य में विरोध हो रहा है। प्रदर्शनों में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं।  

09:34वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली : कांग्रेस-BJP की आर-पार की लड़ाई, Sambit Patra-Pramod Tiwari की जुबानी जंग
05:275 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल! इंडिगो फ्लाइस्ट्स के यात्री क्यों परेशान?
03:45गडकरी का बड़ा धमाका! अगले 1 साल में देशभर से टोल बूथ गायब? सच जानिए…
03:25PM Modi के बयान पर क्यों भड़क गया विपक्ष? Sonia और Priyanka Gandhi ने जमकर सुना डाला
04:15सनी देओल और बॉबी ने नहीं तो किसने किया Dharmendra Ji की अस्थियों का विसर्जन?
03:19‘जिहाद करना पड़ेगा…’ संसद में गूंजी विवादित आवाज — देखें पूरा वीडियो
02:43पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी ने दिया बहुत बड़ा अपडेट!
04:18दुनियाभर के विद्वान हैरान! जो सदियों में एक बार हुआ, काशी के युवक ने उसे कर दिखाया
02:48जय श्रीराम, अस्सलामु अलैकुम... LokSabha में नारों पर भड़के Om Birla | Parliament Winter Session
03:23CM Omar ने Vaishno Devi Medical College में मुस्लिम आरक्षण पर दिया बड़ा बयान