जानें क्या होते हैं नौतपे, क्यों पड़ती है इतनी भयंकर गर्मी

जानें क्या होते हैं नौतपे, क्यों पड़ती है इतनी भयंकर गर्मी

Published : May 25, 2020, 06:06 PM IST

वीडियो डेस्क। अगले नौ दिन के लिए सावधान हो जाएं। आज से धरती आग उगलना शुरू करेगी। सूरज की तेज तपिश शरीर को तपा देगी। अगले 9 दिन तक गर्मी अपना भीषण और रौद्र रूप दिखाएगी। गर्म हवाएं और लू के थपेड़ों से सड़क पर निकलना दूभर हो जााएगा। इस समय पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। 

वीडियो डेस्क। अगले नौ दिन के लिए सावधान हो जाएं। आज से धरती आग उगलना शुरू करेगी। सूरज की तेज तपिश शरीर को तपा देगी। अगले 9 दिन तक गर्मी अपना भीषण और रौद्र रूप दिखाएगी। गर्म हवाएं और लू के थपेड़ों से सड़क पर निकलना दूभर हो जााएगा। इस समय पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। इस भीषण गर्मी का कारण है नौतपे। नौतपे आज से यानि कि 25 मई से शुरू हो रहे हैं। कहते हैं कि जब सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो इन नौ दिनों में सूर्य की किरणें सीधी धरती पर अपनी तपिश छोड़ती हैं।  जिस कारण इन नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। इसमें शुरू के तीन दिन गर्मी, अगले तीन दिन उमस और आखिरी तीन दिन वर्षा ऋतु के कार्यकाल की रूपरेखा बनाते हैं। ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार नौतपा में अधिक गर्मी पड़ना अच्छी बारिश होने का संकेत माना जाता है। अगर नौतपा में गर्मी ठीक न पड़े, तो अच्छी बारिश के आसार कम हो जाते हैं। 
नौतपे के शुरूआती तीन दिनों में पहनावे और खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। सूती कपड़े पहनें, अन्यथा त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं। खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखें। हल्का भोजन लें और पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं। 
 

09:34वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली : कांग्रेस-BJP की आर-पार की लड़ाई, Sambit Patra-Pramod Tiwari की जुबानी जंग
05:275 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल! इंडिगो फ्लाइस्ट्स के यात्री क्यों परेशान?
03:45गडकरी का बड़ा धमाका! अगले 1 साल में देशभर से टोल बूथ गायब? सच जानिए…
03:25PM Modi के बयान पर क्यों भड़क गया विपक्ष? Sonia और Priyanka Gandhi ने जमकर सुना डाला
04:15सनी देओल और बॉबी ने नहीं तो किसने किया Dharmendra Ji की अस्थियों का विसर्जन?
03:19‘जिहाद करना पड़ेगा…’ संसद में गूंजी विवादित आवाज — देखें पूरा वीडियो
02:43पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी ने दिया बहुत बड़ा अपडेट!
04:18दुनियाभर के विद्वान हैरान! जो सदियों में एक बार हुआ, काशी के युवक ने उसे कर दिखाया
02:48जय श्रीराम, अस्सलामु अलैकुम... LokSabha में नारों पर भड़के Om Birla | Parliament Winter Session
03:23CM Omar ने Vaishno Devi Medical College में मुस्लिम आरक्षण पर दिया बड़ा बयान