जो ईश्वर की देन है और शरीर पर विद्यमान है, वही आपकी किस्मत को चमका रहा है

जो ईश्वर की देन है और शरीर पर विद्यमान है, वही आपकी किस्मत को चमका रहा है

Published : Jan 03, 2020, 06:53 PM ISTUpdated : Jan 03, 2020, 06:55 PM IST

कुछ लोगों के शरीर पर जन्म से ही कुछ निशान होते हैं, इन्हें बर्थमार्क कहा जाता है। अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से पर कोई निशान है तो वह आपको दूसरों से अलग बनाता है, क्योंकि हर निशान का अपना अलग मतलब होता है।

कुछ लोगों के शरीर पर जन्म से ही कुछ निशान होते हैं, इन्हें बर्थमार्क कहा जाता है। अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से पर कोई निशान है तो वह आपको दूसरों से अलग बनाता है, क्योंकि हर निशान का अपना अलग मतलब होता है। कई निशान सौभाग्य की निशानी होते हैं तो कई दुर्भाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि आखिर शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर दिखाई देने वाले बर्थमार्क का क्या अर्थ है और वे किस बात का प्रतीक है।
चेहरे पर
चेहरे पर किसी भी तरह का बर्थमार्क होने का मतलब है कि वह व्यक्ति बहुत ज्यादा बोलने वाला और संवेदनशील है। इसके अलावा ऐसे लोगों को कभी धन की कोई कमी नहीं रहती।
हाथों पर
हाथों पर कहीं भी बर्थमार्क हो तो इसका मतलब है कि आप एक फैमेली पर्सन हैं, यानी आपका अधिकांश समय घर की देखभाल और बच्चों की परवरिश में ही बीतेगा।
पीठ पर
पीठ पर बना बर्थमार्क आपकी ईमानदारी और खुले विचारों का प्रतीक माना गया है। ऐसे लोग हर काम मेहनत व ईमानदारी से करते हैं।
उंगली पर
जिन लोगों के हाथों की उंगलियों पर कोई निशान होता है, वह आजादी से जीवन जीने वाले होते हैं। किसी पर निर्भर रहना उनसे सहा नहीं जाता।
पेट पर
अगर किसी को पेट में जन्म से निशान है तो ऐसे लोग लालची स्वभाव के हो सकते हैं। ऐसे लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।
गालों पर
सीधे गाल पर बर्थमार्क होने का मतलब है कि आप मेहनती स्वभाव के हैं। वहीं उल्टे गाल पर निशान जीवन में उदासी और परेशानियों को दर्शाता है।
कंधों पर
उल्टे कंधे पर बना बर्थमार्क बैड लक बताता है जबकि सीधे कंधे पर अगर बर्थमार्क है तो इसे गुड लक की निशानी समझना चाहिए।
सीने पर
सीने पर अगर जन्मजात कोई निशान है तो इसका अर्थ है कि आपको हर काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपका स्वभाव हंसमुख है।
सिर पर
अगर बर्थमार्क सिर पर कहीं हो तो ये आपकी लव लाइफ की ओर इशारा करता है। यह बताता है कि आप जीवन में कई बार प्रेम संबंधों में पड़ेंगे।
पैरों पर
पैरों पर जांघों के ऊपर का बर्थमार्क आपके लिए बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोग अपने हर काम में सफलता और तरक्की पाने वाले होते हैं।
 

35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान
03:55बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी शॉप में एंट्री पर रोक! क्यों उठाया यह विवादित कदम?