पांचवीं मंजिल के टेरेस पर 15 मिनट खड़ा होकर कांपता रहा शख्स, फिर नीचे गिर पड़ा

पांचवीं मंजिल के टेरेस पर 15 मिनट खड़ा होकर कांपता रहा शख्स, फिर नीचे गिर पड़ा

Published : Sep 26, 2019, 07:17 PM IST

यह वीडियो गुजरात के वलसाड जिले के वापी का है। आरोप है कि यह शख्स किसी ज्वेलर्स से फ्रॉड करके भाग निकला था। लेकिन ज्वेलर्स अपने कुछ साथियों के साथ उसे ढूंढ़ते हुए होटल तक आ पहुंचा। इससे डरकर शख्स पांचवीं मंजिल पर जाकर खड़ा हो गया। आशंका है कि घबराहट में वो नीचे गिर पड़ा।

वलसाड. यहां एक शख्स ने होटल की पांचवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। हालांकि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें ऐसा प्रतीत होता है कि घबराहट के चलते उसके साथ हादसा हो गया। मृतक की पहचान 51 वर्षीय पीयूष पच्चीगर के रूप में हुई है। पीयूष सूरत के रहने वाले थे। वे किसी काम के सिलसिले में वापी आए थे। पीयूष यहां नेहरू स्ट्रीट इलाके में महाराजा होटल में ठहरे हुए थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे होटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर उनकी मौत हो गई। गिरने से पहले पीयूष करीब 15 मिनट तक हाथ जोड़े खड़े रहे। उनके पैर कांप रहे थे। आशंका है कि वे चौथी मंजिल पर उतरना चाहते थे, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर नीचे जा गिरे। हालांकि इसे सुसाइड माना जा रहा है। 

पुलिस जांच अधिकारी वीडी मोरी के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई थी। उन्हें उतारने चार लोग ऊपर भी गए थे, लेकिन इससे पहले हादसा हो गया। पड़ताल में सामने आया है कि मृतक अपने परिवार से पिछले 10 साल से अलग रह रहा था। इससे पहले वो किसी हीरा कारखाने में काम करता था। मृतक पर वापी के एक ज्वैलर्स के साथ धोखाधड़ी का आरोप है। ज्वैलर्स मृतक को ढूंढते हुए होटल आ पहुंचा था। इसी डर से पीयूष टेरेस पर जा चढ़ा था।

03:09Nagpur Highway पर क्यों सड़क पर उतरे हजारों किसान? कौन हैं Bacchu Kadu जो बने हैं अगुवा
03:12Diwali से पहले Jammu Kashmir में कड़ी सुरक्षा, Akhnoor सेक्टर में LoC पर Indian Army High Alert
04:26जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी
03:31कौन हैं सोनम वांगचुक? लेह-लद्दाख को व‍िद्रोह की आग में जलाने का किस पर लगा आरोप?
04:53टूटे दफ्तर, जलीं गाड़ियां और सन्नाटा... लद्दाख का क्या हो गया हाल?
03:34जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से तबाही, घरों में आ गई दरारें
05:20'जमीन खत्म हो चुकी है, यहां कुछ नहीं बन सकता' Jammu Kashmir में बारिश-भूस्खलन के बाद लोगों का दर्द
04:13Gujrat : 11 साल, 29 परिवार और 300 लोग... महिला IPS सुमन नाला बनी आदिवासियों के लिए मसीहा
08:16Jammu Mansoon : जम्मू में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
03:02Kullu Flood : जान हथेली पर लेकर खड़े पुलिसकर्मी, आंखों के सामने तबाही का मंजर