कटी पतंग की तरह फड़फड़ाते हुए तालाब में जा गिरा घायल कबूतर, उसे देख एक बच्ची चीखी, 'पापा उसे बचा लो'

कटी पतंग की तरह फड़फड़ाते हुए तालाब में जा गिरा घायल कबूतर, उसे देख एक बच्ची चीखी, 'पापा उसे बचा लो'

Published : Jan 15, 2020, 12:45 PM IST

भावुक करने वाली यह घटना वडोदरा की है। यहां मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के बीच एक कबूतर डोर की चपेट में आकर घायल हो गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद एक बच्ची की नजर उस पर पड़ी गई।

वडोदरा, गुजरात. मकर संक्रांति पर पतंगबाजी परंपराओं का हिस्सा है। लेकिन अगर यह परंपरा किसी पक्षी के लिए जानलेवा बन जाए, तो दुर्भाग्यपूर्ण है। पतंग उड़ाइए, लेकिन सावधानी से। दूसरा चाइनीज मांझे से तौबा कर लीजिए। यह मामला वडोदरा के सुरसागर तालाब का है। यहां पतंगबाजी की जा रही थी। इसी बीच एक कबूतर मांझे की चपेट में आ गया। घायल कबूतर किसी कटी पतंग की तरह फड़फड़ाता हुआ तालाब में जा गिरा। इस दौरान वहां दांडिया बाजार के रहने वाले सतीश भाई कहार अपनी बेटी के साथ मौजूद थे। बच्ची की नजर जैसे ही तालाब में गिरते कबूतर पर पड़ी, वो चीख पड़ी-'पापा उसे बचा लो!' सतीश भाई ने भी बिलंब नहीं किया और कबूतर के लिए फौरन तालाब में कूद पड़े। कबूतर को निकालकर उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। अगर थोड़ी-सी भी देरी हो जाती, तो शायद कबूतर को बचा पाना मुश्किल हो जाता।

03:09Nagpur Highway पर क्यों सड़क पर उतरे हजारों किसान? कौन हैं Bacchu Kadu जो बने हैं अगुवा
03:12Diwali से पहले Jammu Kashmir में कड़ी सुरक्षा, Akhnoor सेक्टर में LoC पर Indian Army High Alert
04:26जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी
03:31कौन हैं सोनम वांगचुक? लेह-लद्दाख को व‍िद्रोह की आग में जलाने का किस पर लगा आरोप?
04:53टूटे दफ्तर, जलीं गाड़ियां और सन्नाटा... लद्दाख का क्या हो गया हाल?
03:34जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से तबाही, घरों में आ गई दरारें
05:20'जमीन खत्म हो चुकी है, यहां कुछ नहीं बन सकता' Jammu Kashmir में बारिश-भूस्खलन के बाद लोगों का दर्द
04:13Gujrat : 11 साल, 29 परिवार और 300 लोग... महिला IPS सुमन नाला बनी आदिवासियों के लिए मसीहा
08:16Jammu Mansoon : जम्मू में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
03:02Kullu Flood : जान हथेली पर लेकर खड़े पुलिसकर्मी, आंखों के सामने तबाही का मंजर