श्रद्धालुओं का पीछा करते हुए 550 किमी की सबरीमाला तीर्थ यात्रा पर निकल पड़ा एक डॉग

श्रद्धालुओं का पीछा करते हुए 550 किमी की सबरीमाला तीर्थ यात्रा पर निकल पड़ा एक डॉग

Published : Nov 18, 2019, 12:12 PM IST

बेजुबान जानवर भले शब्दों में अपने भावों की अभिव्यक्ति नहीं कर पाते, लेकिन वे 'प्यार' की भाषा जरूर समझते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो कर्नाटक से सामने आया है। यहां एक स्ट्रीट डॉग तीर्थ यात्रियों के प्यार से इतना प्रभावित हुआ कि वो उनके पीछे-पीछे सबरीमाला तक यात्रा कर आया।

बेंगलुरु(कनार्टक). यह वीडियो एक जानवर और इंसान के बीच प्यार के रिश्ते को दिखाता है। 13 तीर्थयात्रियों की एक टोली आंध्र प्रदेश के तिरुमला से केरल के सबरीमाला मंदिर की यात्रा पर निकली थी। यह दूरी करीब 550 किमी है। तीर्थयात्री पैदल यात्रा कर रहे थे। जब वे 480 किमी दूर पहुंचे, तब उन्हें महसूस हुआ कि उनके पीछे एक कुत्ता लगा हुआ है। यह वीडियो कनार्टक के चिक्कमगलुर जिले के कोटिगहारा का है। 


उल्लेखनीय है कि सबरीमाला मंदिर में हर साल तीर्थयात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु भगवान श्री अयप्पा के दर्शन करने नंगे पैर पैदल यात्रा करते हैं। इस टोली का नेतृत्व कर रहे राजेश गुरुस्वामी ने बताया कि यह टोली 31 अक्टूबर को तिरुमला से निकली थी। यह कुत्ता तभी से उनके पीछे लगा हुआ था। हालांकि लोगों की नजर उस पर तभी पड़ गई थी, लेकिन उन्होंने सोचा कि आसपास का कुत्ता होगा। कुछ देर बाद लौट जाएगा। पर जब 480 किमी दूर उनकी नजर फिर से उस कुत्ते पर पड़ी, तब हैरान होना लाजिमी था। यह कुत्ता टीम के किसी भी सदस्य का पालतू नहीं था। कुत्ते के एक पैर में चोट लगी थी। वो लंगड़ाकर चल रहा था। यह देखकर तीर्थयात्री भावुक हो उठे। उन्होंने कुत्ते को नहीं भगाया, बल्कि अपने साथ कर लिया। रास्ते में उन्होंनें कुत्ते का पशु चिकित्सक से इलाज भी कराया। कुत्ता भूखा-प्यासा भी था। लिहाजा तीर्थयात्रियों ने कुत्ते को खाना भी खिलाया।
 

03:09Nagpur Highway पर क्यों सड़क पर उतरे हजारों किसान? कौन हैं Bacchu Kadu जो बने हैं अगुवा
03:12Diwali से पहले Jammu Kashmir में कड़ी सुरक्षा, Akhnoor सेक्टर में LoC पर Indian Army High Alert
04:26जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी
03:31कौन हैं सोनम वांगचुक? लेह-लद्दाख को व‍िद्रोह की आग में जलाने का किस पर लगा आरोप?
04:53टूटे दफ्तर, जलीं गाड़ियां और सन्नाटा... लद्दाख का क्या हो गया हाल?
03:34जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से तबाही, घरों में आ गई दरारें
05:20'जमीन खत्म हो चुकी है, यहां कुछ नहीं बन सकता' Jammu Kashmir में बारिश-भूस्खलन के बाद लोगों का दर्द
04:13Gujrat : 11 साल, 29 परिवार और 300 लोग... महिला IPS सुमन नाला बनी आदिवासियों के लिए मसीहा
08:16Jammu Mansoon : जम्मू में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
03:02Kullu Flood : जान हथेली पर लेकर खड़े पुलिसकर्मी, आंखों के सामने तबाही का मंजर