देखिए बेंगलुरु में हुए भीषण हादसे का वीडियो, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

देखिए बेंगलुरु में हुए भीषण हादसे का वीडियो, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

Published : Aug 31, 2021, 12:06 PM IST

वीडियो डेस्क। कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु जिले के कोरामंगला एरिया (Koramangala) में 30-31 अगस्त की रात करीब 2 बजे एक कार के खंभे से टकरा जाने से 7 लोगों की मौत हो गई। आदुगोडी पुलिस स्टेशन के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

वीडियो डेस्क। कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु जिले के कोरामंगला एरिया (Koramangala) में 30-31 अगस्त की रात करीब 2 बजे एक कार के खंभे से टकरा जाने से 7 लोगों की मौत हो गई। आदुगोडी पुलिस स्टेशन के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार में फंसी लाशों को बाहर निकाला। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऑडी क्यू-3 कार के ड्राइवर ने नशा किया हुआ था। उसने खाली सड़क देखकर कार दौड़ा दी थी। तभी सड़क किनारे लगे छोटे खंभे (bollard) से जा टकराई। इसके बाद उछलकर दूर जा फिंकी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वो हवा में उछलकर एक दीवार से जा टकराई। इससे दीवार भी टूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस और कमिश्नन ने बताया कि घटना के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष थे। इन सभी की उम्र 20 से 30 साल के बीच थी। कार में सवार सभी लोग दोस्त थे और बेंगलुरु में रहते थे। आडूगुड़ी ट्रैफिक स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हादसे की वजह लापरवाही से और स्पीड के साथ गाड़ी चलाना ही माना जा रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई कि ड्राइवर नशे में था या नहीं।
 

03:09Nagpur Highway पर क्यों सड़क पर उतरे हजारों किसान? कौन हैं Bacchu Kadu जो बने हैं अगुवा
03:12Diwali से पहले Jammu Kashmir में कड़ी सुरक्षा, Akhnoor सेक्टर में LoC पर Indian Army High Alert
04:26जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी
03:31कौन हैं सोनम वांगचुक? लेह-लद्दाख को व‍िद्रोह की आग में जलाने का किस पर लगा आरोप?
04:53टूटे दफ्तर, जलीं गाड़ियां और सन्नाटा... लद्दाख का क्या हो गया हाल?
03:34जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से तबाही, घरों में आ गई दरारें
05:20'जमीन खत्म हो चुकी है, यहां कुछ नहीं बन सकता' Jammu Kashmir में बारिश-भूस्खलन के बाद लोगों का दर्द
04:13Gujrat : 11 साल, 29 परिवार और 300 लोग... महिला IPS सुमन नाला बनी आदिवासियों के लिए मसीहा
08:16Jammu Mansoon : जम्मू में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
03:02Kullu Flood : जान हथेली पर लेकर खड़े पुलिसकर्मी, आंखों के सामने तबाही का मंजर