बारातियों ने हेकड़ी दिखाकर मारी एंट्री, तो दुल्हन पक्ष ने भी 'धूम-धड़ाके' से किया स्वागत-सत्कार

बारातियों ने हेकड़ी दिखाकर मारी एंट्री, तो दुल्हन पक्ष ने भी 'धूम-धड़ाके' से किया स्वागत-सत्कार

Published : Nov 02, 2019, 02:21 PM IST

अकसर सभी शादियों में बारातियों का स्वागत बड़ी धूमधाम से होता है। लेकिन यहां धूम-धड़ाके से हुआ। दुल्हन पक्ष ने लात-मुक्कों से बारातियों का वेलकम किया। जवाब में बारातियों ने भी कुर्सियां उठाकर दे मारीं। 

हैदराबाद(तेलंगाना). बारातियों का स्वागत धूमधाम से करना एक परंपरा रही है। उनका वेलकम करने दुल्हन पक्ष के लोग पलक-पांवड़े बिछाकर खड़े रहते हैं। लेकिन यहां बारातियों का स्वागत धूम-धड़ाके से हुआ। दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने तक बारातियों पर लात-मुक्के बरसाए। कुर्सियां उठा-उठाकर दे मारीं। बाराती भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने भी महिलाओं का कोई लिहाज नहीं किया। काफी देर तक दोनों पक्ष एक-दूसरे को पीटते रहे। मामला 29 अक्टूबर का है, लेकिन शादी की इस महाभारत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना सूर्यापेट जिले की है। सर्किट इंस्पेक्टर शिव राम रेड्डी ने बताया कि दूल्हे का नाम अजय है, जबकि दुल्हन का इनद्राजा। कुछ बारातियों ने कोई डिमांड रखी होगी। झगड़ा इसी बात पर हुआ। इस मारपीट में 3 लोग घायल हुए। उनका निजी हॉस्पिटल में इलाज कराना पड़ा। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मामला सुलझ गया था। किसी ने भी शिकायत नहीं की। बाद में शादी भी सम्पन्न हुई।

03:09Nagpur Highway पर क्यों सड़क पर उतरे हजारों किसान? कौन हैं Bacchu Kadu जो बने हैं अगुवा
03:12Diwali से पहले Jammu Kashmir में कड़ी सुरक्षा, Akhnoor सेक्टर में LoC पर Indian Army High Alert
04:26जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी
03:31कौन हैं सोनम वांगचुक? लेह-लद्दाख को व‍िद्रोह की आग में जलाने का किस पर लगा आरोप?
04:53टूटे दफ्तर, जलीं गाड़ियां और सन्नाटा... लद्दाख का क्या हो गया हाल?
03:34जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से तबाही, घरों में आ गई दरारें
05:20'जमीन खत्म हो चुकी है, यहां कुछ नहीं बन सकता' Jammu Kashmir में बारिश-भूस्खलन के बाद लोगों का दर्द
04:13Gujrat : 11 साल, 29 परिवार और 300 लोग... महिला IPS सुमन नाला बनी आदिवासियों के लिए मसीहा
08:16Jammu Mansoon : जम्मू में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
03:02Kullu Flood : जान हथेली पर लेकर खड़े पुलिसकर्मी, आंखों के सामने तबाही का मंजर