26 जनवरी को देश मना रहा था गणतंत्र दिवस, ये लेडी शादी की सालगिरह पर सह रही थी पति का टॉर्चर

26 जनवरी को देश मना रहा था गणतंत्र दिवस, ये लेडी शादी की सालगिरह पर सह रही थी पति का टॉर्चर

Published : Jan 28, 2020, 01:25 PM ISTUpdated : Jan 28, 2020, 01:38 PM IST

दिल दहलाने वाला यह वीडियो हिमाचल के मंडी का है। मायूस बैठी इस महिला की शादी पिछले साल ही हुई थी।  इसके लिए ससुराल किसी कालापानी से कम साबित नहीं हुआ।

मंडी, हिमाचल प्रदेश. यह वीडियो सिर्फ इसलिए दिखाया जा रहा है, ताकि लोगों की इंसानियत जागे। ऐसी घटनाओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करें। यह वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि इस बेटी की मां ने खुद सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मकसद, जैसा उसकी बेटी के साथ हुआ, किसी और की बेटी के संग न हो।

मंडी के थलौट की रहने वाली खुशबू की शादी पिछली 26 जनवरी को पनारसा निवासी चिंरजी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही खुशबू को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा था। उससे दहेज की मांग की जा रही थी। इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस ने इसे घरेलू मामला बताकर सुलह करा दी थी। लेकिन इस 26 जनवरी को शादी की सालगिरह पर खुशबू को बुरी तरह टॉर्चर किया गया। खुशबू की मां वीडियो में कहते सुनी गई कि उसकी बेटी को पति और सास ने बेरहमी से पीटा। वे बेटी के जख्म भी दिखाती हैं। 27 जनवरी को खुशबू मायके पहुंची थी और मां को अपना दर्द बयां किया था। एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति और सास को अरेस्ट किया गया है।

03:09Nagpur Highway पर क्यों सड़क पर उतरे हजारों किसान? कौन हैं Bacchu Kadu जो बने हैं अगुवा
03:12Diwali से पहले Jammu Kashmir में कड़ी सुरक्षा, Akhnoor सेक्टर में LoC पर Indian Army High Alert
04:26जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी
03:31कौन हैं सोनम वांगचुक? लेह-लद्दाख को व‍िद्रोह की आग में जलाने का किस पर लगा आरोप?
04:53टूटे दफ्तर, जलीं गाड़ियां और सन्नाटा... लद्दाख का क्या हो गया हाल?
03:34जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से तबाही, घरों में आ गई दरारें
05:20'जमीन खत्म हो चुकी है, यहां कुछ नहीं बन सकता' Jammu Kashmir में बारिश-भूस्खलन के बाद लोगों का दर्द
04:13Gujrat : 11 साल, 29 परिवार और 300 लोग... महिला IPS सुमन नाला बनी आदिवासियों के लिए मसीहा
08:16Jammu Mansoon : जम्मू में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
03:02Kullu Flood : जान हथेली पर लेकर खड़े पुलिसकर्मी, आंखों के सामने तबाही का मंजर