लोग घरों में कैद, स्विमिंग पूल में तैराकी के मजे ले रहे बंदर

लोग घरों में कैद, स्विमिंग पूल में तैराकी के मजे ले रहे बंदर

Published : Apr 11, 2020, 05:48 PM ISTUpdated : Apr 11, 2020, 06:10 PM IST

बंदरों ने एक सोसायटी के स्विमिंग पूल पर कब्जा कर लिया है और बड़े मजे के साथ घर की बालकनी से छलांग लगाकर पूल में नहा रहे हैं। तेज गर्मी में बंदरों के लिए पूल की यह सुविधा बहुत राहत लेकर आई है। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने देश को 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है और इसी के साथ देश में जानवरों की चांदी हो गई है। सड़क पर कुत्तों का राज है और समुंदर पर मछलियों का। इससे पहले मुंबई में समुद्र के किनारे डॉलफिन मछली कलाबाजियां करती देखी गई थी। देशभर में सड़क पर कुत्ते मस्तमौला होकर घूम रहे हैं। जंगल से सटे कई इलाकों में तो हिरण शहर में भी आ रहे हैं। इस बीच बंदर इन सभी जानवरों से एक कदम आगे निकल गए हैं। इन बंदरों ने एक सोसायटी के स्विमिंग पूल पर कब्जा कर लिया है और बड़े मजे के साथ घर की बालकनी से छलांग लगाकर पूल में नहा रहे हैं। तेज गर्मी में बंदरों के लिए पूल की यह सुविधा बहुत राहत लेकर आई है। 

अप्रैल का महीना लगभग आधा गुजर चुका है और गर्मी का मौसम भी आ चुका है। हालांकि सभी लोग घर के अंदर कैद हैं। इस वजह से गर्मी के प्रकोप की तरफ लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है। पर बंदर इस गर्मी से परेशान हैं और उन्होंने इससे निजात का मार्डन तरीका भी ढूढ़ लिया है। आमतौर पर इंसान ही जानवरों के आशियाने पर कब्जा करते नजर आते हैं, पर अबकी बार बंदरों ने स्विमिंग पूल में कब्जा करके इसका बदला ले लिया है।  

03:09Nagpur Highway पर क्यों सड़क पर उतरे हजारों किसान? कौन हैं Bacchu Kadu जो बने हैं अगुवा
03:12Diwali से पहले Jammu Kashmir में कड़ी सुरक्षा, Akhnoor सेक्टर में LoC पर Indian Army High Alert
04:26जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी
03:31कौन हैं सोनम वांगचुक? लेह-लद्दाख को व‍िद्रोह की आग में जलाने का किस पर लगा आरोप?
04:53टूटे दफ्तर, जलीं गाड़ियां और सन्नाटा... लद्दाख का क्या हो गया हाल?
03:34जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से तबाही, घरों में आ गई दरारें
05:20'जमीन खत्म हो चुकी है, यहां कुछ नहीं बन सकता' Jammu Kashmir में बारिश-भूस्खलन के बाद लोगों का दर्द
04:13Gujrat : 11 साल, 29 परिवार और 300 लोग... महिला IPS सुमन नाला बनी आदिवासियों के लिए मसीहा
08:16Jammu Mansoon : जम्मू में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
03:02Kullu Flood : जान हथेली पर लेकर खड़े पुलिसकर्मी, आंखों के सामने तबाही का मंजर