बच्चे की जान बचाने पानी के टैंकर में कूदी हथिनी, इमोशनल करने वाला वीडियो

बच्चे की जान बचाने पानी के टैंकर में कूदी हथिनी, इमोशनल करने वाला वीडियो

Published : Nov 18, 2019, 11:20 AM ISTUpdated : Nov 18, 2019, 05:10 PM IST

यह वीडियो असम के गुवाहाटी का है। रविवार सुबह एक हथिनी और उसका बच्चा अपने झुंड से भटक गया था। अचानक बच्चा सेना के कैंप में बने पानी के टैंकर में गिर पड़ा। बच्चे को बचाने उसकी मां भी टैंकर में उतर गई। देखिए फिर कैसे बची मां-बच्चे की जान...

गुवाहाटी(असम). मां किसी इंसान की हो या जानवर की..मां आखिर मां होती है! यह वीडियो भी यही दिखाता है। घटना रविवार सुबह गुवाहाटी के नारेंगी इलाके में सेना के कैंप में हुई। एक हथिनी और उसका बच्चा अपने झुंड से बिछुड़ गया। वो भटकते हुए सेना के कैंप में जा पहुंचा। अचानक बच्चा वहां बने पानी के टैंक में जा गिरा। यह देखकर हथिनी भी टैंकर में उतर गई। वो बच्चे को बचाने की जद्दोजहद करती दिखी। जब कुछ सैनिकों की नजर इस पर पड़ी, तो वे और उसके साथी दोनों को बचाने भागे। इस बीच वन विभाग को भी सूचित किया गया। इस घटनाक्रम के दौरान हथिनी लगातार अपने बच्चे को बचाने की कोशिश करती रही। लेकिन वो नाकाम रही। आखिर में  करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सैनिकों और वन विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से बच्चे को बाहर निकाला। बाद में हथिनी भी बाहर निकल आई।
 

03:09Nagpur Highway पर क्यों सड़क पर उतरे हजारों किसान? कौन हैं Bacchu Kadu जो बने हैं अगुवा
03:12Diwali से पहले Jammu Kashmir में कड़ी सुरक्षा, Akhnoor सेक्टर में LoC पर Indian Army High Alert
04:26जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी
03:31कौन हैं सोनम वांगचुक? लेह-लद्दाख को व‍िद्रोह की आग में जलाने का किस पर लगा आरोप?
04:53टूटे दफ्तर, जलीं गाड़ियां और सन्नाटा... लद्दाख का क्या हो गया हाल?
03:34जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से तबाही, घरों में आ गई दरारें
05:20'जमीन खत्म हो चुकी है, यहां कुछ नहीं बन सकता' Jammu Kashmir में बारिश-भूस्खलन के बाद लोगों का दर्द
04:13Gujrat : 11 साल, 29 परिवार और 300 लोग... महिला IPS सुमन नाला बनी आदिवासियों के लिए मसीहा
08:16Jammu Mansoon : जम्मू में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
03:02Kullu Flood : जान हथेली पर लेकर खड़े पुलिसकर्मी, आंखों के सामने तबाही का मंजर