अखिलेश के करीबी पर फिर IT रेड, ACE ग्रुप के ठिकानों पर छापा, देखें वीडियो

अखिलेश के करीबी पर फिर IT रेड, ACE ग्रुप के ठिकानों पर छापा, देखें वीडियो

Published : Jan 04, 2022, 12:04 PM IST

दिल्ली और NCR के बड़े बिल्डर अजय चौधरी (Ajay Chaudhary) के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है। ACE बिल्डर के नोएडा के सेक्टर 126 स्थित कॉरपोरेट ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम सुबह 8 बजे पहुंची थी। 14 अधिकारियों की टीम ने वहां पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की लगातार पड़ रही छापेमारी ने हड़कंप मचा दिया है। कानपुर, कन्नौज के बाद IT की टीम में अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) के करीबी माने जाने वाले बिल्डर के घर छापेमारी (Income tax raid) करने पहुंच गई। इस बार आईटी की ये रेड ACE बिल्डर के मालिक अजय चौधरी के कई ठिकानों पर एक साथ हुई है। 

अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर के घर छापेमारी
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के एक और करीबी पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। दिल्ली और NCR के बड़े बिल्डर अजय चौधरी (Ajay Chaudhary) के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है।

मोबाइल फोन हुए जब्त
ACE बिल्डर के नोएडा के सेक्टर 126 स्थित कॉरपोरेट ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम सुबह 8 बजे पहुंची थी। 14 अधिकारियों की टीम ने वहां पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। आपको बताते चलें कि इस कॉरपोरेट ऑफिस के अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स पर छापे की कार्रवाई एक साथ चल रही है। रेड के दौरान सुरक्षकर्मियों के सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए, वहीं एकाउंट से संबंधित लोगों को फोन करके बुलाया गया है।

समाजवादी इत्र बनाने वाले कारोबारी के यहां छापेमारी
गौरतलब है कि इससे पहले यूपी में अखिलेश यादव के करीबी इत्र कारोबारी (Perfume Businessman) और समाजवादी पार्टी के एमएलसी (Samajwadi Party MLC) पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी (Pushparaj Jain) के ठिकानों पर आयकर विभाग छापेमारी की छापेमारी हुई थी। आयकर विभाग की टीम ने तब कन्नौज (Kannauj), कानपुर, दिल्ली और मुंबई (Mumbai) में 50 अलग-अलग जगहों पर रेड डाली थी। इसी सिलसिले में मुंबई के विलेपार्ले, अंधेरी, गोरेगांव और मलाड में पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के ठिकानों की तलाशी हुई थी। इनकम टैक्स  विभाग की टीम ने कन्नौज में मोहम्मद याकूब परफ्यूम (Mohammad Yaqoob Perfume) पर इनकम टैक्स की रेड की थी।

अखिलेश के करीबी माने जाने वाले पर फिर IT रेड, ACE ग्रुप के ठिकानों पर छापा
UP IT Raid: लखनऊ, कानपुर और कन्नौज समेत 50 से ज्यादा जगाहों पर चल रही छापेमारी

05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?