नमामि गंगे ने काशी के मणिकर्णिका घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने की कही बात

नमामि गंगे ने काशी के मणिकर्णिका घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने की कही बात

Published : Jun 26, 2022, 07:23 PM IST

 काशी खंड के अनुसार गंगा अवतरण से पहले अस्तित्व वाले मणिकर्णिका घाट व चक्र पुष्करिणी कुंड की रविवार को नमामि गंगे ( गंगा विचार मंच )के सदस्यों ने सफाई की । मणिकर्णिका घाट के सामने गंगा एवं चक्र पुष्करणी कुंड की तलहटी से श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित किए गए अनेकों सामग्रियों को बाहर निकाला । 

वाराणसी: काशी खंड के अनुसार गंगा अवतरण से पहले अस्तित्व वाले मणिकर्णिका घाट व चक्र पुष्करिणी कुंड की रविवार को नमामि गंगे ( गंगा विचार मंच )के सदस्यों ने सफाई की । मणिकर्णिका घाट के सामने गंगा एवं चक्र पुष्करणी कुंड की तलहटी से श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित किए गए अनेकों सामग्रियों को बाहर निकाला । उपस्थित नागरिकों को कपड़े पूजन सामग्री आदि का विसर्जन करने के लिए मना किया गया । स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने की अपील की गई। ' गंदगी है तो बीमारी है , सफाई है तो स्वास्थ्य है' का संदेश दिया गया ।  नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि मणिकर्णिका तीर्थ और चक्र पुष्करणी कुंड की महिमा पृथ्वी के सभी तीर्थों की तुलना में श्रेष्ठ है। काशी खंडोंक्त में वर्णित यह क्षेत्र धार्मिक आस्था और पर्यटन का भी केंद्र बिंदु है इसलिए साफ सफाई बहुत जरूरी है । कहा कि शवदाह करने आए लोगों से भी मणिकर्णिका तीर्थ की स्वच्छता बनाने रखने की अपील है । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, बीना गुप्ता, सोनू जी ,सीमा अग्रवाल, सर्वज्ञ गर्ग, कृपाशंकर द्विवेदी, जटाशंकर द्विवेदी, शीतला पांडेय, संतोष द्विवेदी आदि शामिल रहे ।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'