छात्रों की दौड़ा-दौड़ा कर यूपी पुलिस ने की पिटाई, देखें वीडियो

छात्रों की दौड़ा-दौड़ा कर यूपी पुलिस ने की पिटाई, देखें वीडियो

Published : Dec 05, 2021, 01:52 PM ISTUpdated : Dec 05, 2021, 01:53 PM IST

शन‍िवार की शाम यूपी की राजधानी लखनऊ में उस समय अफरातफरी को माहौल बन गया जब 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर यूपी पुल‍िस ने लाठी चार्ज कर द‍िया। बता दें, लखनऊ में शिक्षक की नौकरी चाह रहे युवा 1090 चौराहे पर कैंडिल मार्च निकाल रहे थे। 

लखनऊ: शन‍िवार की शाम यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में उस समय अफरातफरी को माहौल बन गया जब 69000 सहायक शिक्षक भर्ती (69 Thousand Sikshak Bharti) मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर यूपी पुल‍िस ने लाठी चार्ज कर द‍िया। बता दें, लखनऊ में शिक्षक की नौकरी चाह रहे युवा 1090 चौराहे पर कैंडिल मार्च निकाल रहे थे। 

अख‍िलेश ने कहा, 'युवा कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा'

छात्रों पर पुलिस की कारवाई पर विपक्ष ने सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर योगी सरकार सरकार को आड़े हाथों लिया। अखिलेश ने लिखा, ’भाजपा के राज में भावी शिक्षकों पर लाठीचार्ज करके ‘विश्व गुरु’ बनने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। हम 69000 शिक्षक भर्ती की मांगों के साथ हैं। युवा कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा।’

आप ने कहा- ताबूत में आखिरी कील साबित होगी

आम आदमी पार्टी ने भी पुलिस की इस कारवाई पर सवाल खड़े किए। राज्यसभा सासंद और आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भी ट्वीट कर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लिखा, ’आदित्यनाथ जी जितना मन चाहे इन बेरोजगार नौजवानों को पिटवा लीजिये लेकिन दो बात याद रखियेगा। इन्ही नौजवानों ने आपको सत्ता के शिखर तक पहुंचाया। बेरोज़गारों पर हो रहे जुर्म आपकी सत्ता के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।’

वरुण गांधी ने कहा- बच्चों पर बर्बर लाठीचार्ज

पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी से सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया, यह सभी बच्चे भी मां भारती के लाल हैं, इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस पर भी इनके ऊपर ये बर्बर लाठीचार्ज। अपने दिल पर हाथ रखकर सोचिए क्या ये आपके बच्चे होते तो इनके साथ यही व्यवहार होता।आपके पास रिक्तियां भी हैं और योग्य अभ्यर्थी भी, तो भर्तियां क्यों नहीं।

राहुल गांधी बोले- सरकार वोट मांगने आए तो याद रखना

वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष केरल के वलसाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, रोजगार मांगने वालों को उत्तर प्रदेश सरकार ने लाठियां दीं। जब भाजपा वोट मांगने आए तो याद रखना।

शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, अख‍िलेश बोले, 'युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा'

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'