अखिलेश ने लिखा, ’भाजपा के राज में भावी शिक्षकों पर लाठीचार्ज करके ‘विश्व गुरु’ बनने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। हम 69000 शिक्षक भर्ती की मांगों के साथ हैं। युवा कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा।’

लखनऊ: शन‍िवार की शाम यूपी की राजधानी लखनऊ में उस समय अफरातफरी को माहौल बन गया जब 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर यूपी पुल‍िस ने लाठी चार्ज कर द‍िया। आपको बता दें, लखनऊ में शिक्षक की नौकरी चाह रहे युवा 1090 चौराहे पर कैंडिल मार्च निकाल रहे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अख‍िलेश ने कहा, 'युवा कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा'
छात्रों पर पुलिस की कारवाई पर विपक्ष ने सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर योगी सरकार सरकार को आड़े हाथों लिया। अखिलेश ने लिखा, ’भाजपा के राज में भावी शिक्षकों पर लाठीचार्ज करके ‘विश्व गुरु’ बनने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। हम 69000 शिक्षक भर्ती की मांगों के साथ हैं। युवा कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा।’

Scroll to load tweet…

आप ने कहा- ताबूत में आखिरी कील साबित होगी
आम आदमी पार्टी ने भी पुलिस की इस कारवाई पर सवाल खड़े किए। राज्यसभा सासंद और आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भी ट्वीट कर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लिखा, ’आदित्यनाथ जी जितना मन चाहे इन बेरोजगार नौजवानों को पिटवा लीजिये लेकिन दो बात याद रखियेगा। इन्ही नौजवानों ने आपको सत्ता के शिखर तक पहुंचाया। बेरोज़गारों पर हो रहे जुर्म आपकी सत्ता के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।’

Scroll to load tweet…


Scroll to load tweet…