कन्नौज में एक और इत्र कारोबारी पर शिकंजा, सपा पार्टी के MLC के ठिकानों पर पहुंची IT की टीम

कन्नौज में एक और इत्र कारोबारी पर शिकंजा, सपा पार्टी के MLC के ठिकानों पर पहुंची IT की टीम

Published : Dec 31, 2021, 12:15 PM IST

शुक्रवार की सुबह-सुबह IT की टीमें एमएलसी पुष्‍पराज जैन के कई ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कन्नौज के घर के अलावा  पुष्पराज के नोएडा, कानपुर, हाथरस और मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापे पड़े हैं। सुबह सात बजे से डेढ़ सौ अधिकारी अलग-अलग 50 ठिकानों पर छापा मार रहे हैं। 

कन्नौज: इनकम टैक्स और जीएसटी की टीमों ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के करीबी एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्मी जैन (Pushpraj Jain) के ठिकानों पर सुबह से रेड की कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार की सुबह-सुबह टीमें एमएलसी पुष्‍पराज जैन के कई ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कन्नौज के घर के अलावा  पुष्पराज के नोएडा, कानपुर, हाथरस और मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापे पड़े हैं। सुबह सात बजे से डेढ़ सौ अधिकारी अलग-अलग 50 ठिकानों पर छापा मार रहे हैं। 

मोहम्मद याकूब के यहां भी चल रही छापेमारी
छापेमारी में क्‍या मिला, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। शुरुआती जानकारी में टैक्स चोरी के आरोप में ये छापेमारी करने की बात कही जा रही है। पुष्पराज जैन के अलावा आयकर विभाग की टीम कन्नौज के एक और इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब के यहां भी छापेमारी कर रही है। इसके पहले पीयूष जैन के यहां पड़े छापों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने पर पार्टी नेताओं ने कड़ी आपत्ति की थी। एमएलसी पुष्‍पराज जैन ने भी कहा था कि उनका पीयूष जैन से कोई लेना-देना नहीं है। बताया जा रहा है कि कन्‍नौज में पुष्‍पराज और पीयूष जैन के घर आसपास ही हैं लेकिन पीयूष की गिरफ्तारी के बाद पुष्‍पराज जैन ने कहा था कि कभी-कभार दुआ-सलाम से ज्‍यादा उनके बीच कोई सम्‍बन्‍ध नहीं है। पीयूष जैन के यहां छापामारी को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच पिछले कुछ दिनों से आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर चल रहा था।
पुष्पराज जैन के ठिकानों पर IT की छापेमारी पर SP का ट्वीट, कहा- डरी BJP केंद्रीय एजेंसियों का कर रही दुरुपयोग

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'