हेयर-स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की हरकत का सोशल मीडिया पर हो रहा विरोध, महिला ने कही ये बात

हेयर-स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की हरकत का सोशल मीडिया पर हो रहा विरोध, महिला ने कही ये बात

Published : Jan 06, 2022, 02:36 PM IST

वायरल वीडियो में हबीब कुर्सी पर बैठी एक महिला के बालों को सेट कर रहे हैं। इस दौरान वो महिला के बालों को गंदा बताते हुए शैम्पू करने को बोल रहे। इसी क्रम में वो आगे पानी कम होने की बात करते हुए महिला के बालों पर थूक देते हैं। साथ ही कहते हैं, इस थूक में जान है। इस दौरान वहाँ मौजूद तमाम लोग तालियाँ बजाते हुए हँसते दिखाई देते हैं।

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया (Social media) पर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। इस वीडियो में वो एक महिला के बालों में थूकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर जावेद हबीब के बॉयकॉट की माँग कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में हबीब कुर्सी पर बैठी एक महिला के बालों को सेट कर रहे हैं। इस दौरान वो महिला के बालों को गंदा बताते हुए शैम्पू करने को बोल रहे। इसी क्रम में वो आगे पानी कम होने की बात करते हुए महिला के बालों पर थूक देते हैं। साथ ही कहते हैं, इस थूक में जान है। इस दौरान वहाँ मौजूद तमाम लोग तालियाँ बजाते हुए हँसते दिखाई देते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद अब वो महिला सामने आई है, जिसके बालों में थूका गया था। महिला ने अपना नाम पूजा गुप्ता बताया है। उसने बताया है, 'मैं बड़ौत की रहने वाली हूँ। मैं एक पॉर्लर चलाती हूँ। मैं जावेद हबीब के सेमिनार में गई थी। उन्होंने ही मुझे मंच पर मुझे बाल कटवाने के लिए बुलवाया था। इस दौरान उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की। यह दिखाने की कोशिश की कि अगर पानी न हो तो थूक से ही बाल काट सकते हो। मैं अपने गली के नाई से बाल कटवा लूँगी पर जावेद हबीब से कभी नहीं।'

हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने महिला के साथ की अजीब हरकत, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल, देखें वीडियो

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'