इमारतें गिरीं, घर टूटे... सड़क पर गुजारी खौफनाक रात, खतरनाक भूकंप से थर्राया मैक्सिको, देखें  Video

इमारतें गिरीं, घर टूटे... सड़क पर गुजारी खौफनाक रात, खतरनाक भूकंप से थर्राया मैक्सिको, देखें Video

Published : Sep 08, 2021, 01:03 PM IST

वीडियो डेस्क।  नॉर्थ-अमेरिकी देश मैक्सिको में मंगलवार रात भीषण भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.0 थी। इस जबर्दस्त भूकंप से पहाड़ तक हिल उठे। गनीमत रही कि इस प्राकृतिक हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। इस भूकंप के बाद सुनामी(tsunami) का alert जारी किया गया है। 

वीडियो डेस्क।  नॉर्थ-अमेरिकी देश मैक्सिको में मंगलवार रात भीषण भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.0 थी। इस जबर्दस्त भूकंप से पहाड़ तक हिल उठे। गनीमत रही कि इस प्राकृतिक हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। इस भूकंप के बाद सुनामी(tsunami) का alert जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का असर इतना तेज था कि लोग खुले एरिया की ओर दौड़ पड़े। रातभर लोग सड़क पर डरे-सहमे बैठे रहे। मैक्सिकों में पिछले लंबे समय से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। मैक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का सबसे अधिक असर गुएरेरो राज्य के एकापुल्को में दिखाई दिया। यहां भूकंप से पेड़ तक गिर गए। वहीं पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर टूटकर सड़कों पर आ गिरे। भूकंप से बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई। जिस समय यह भूकंप आया, तब बारिश भी हो रही थी। ऐसे में लोग ज्यादा घबरा गए। लोग घर आदि छोड़कर भाग खड़े हुए। लोगों ने सारी रात सड़कों और फुटपाथ पर गुजारी। मैक्सिको के प्रधानमंत्री मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने मीडिया को बताया कि भूकंप के झटकों से पहाड़ तक हिल उठे। कई बिल्डिंग्स को भारी नुकसान पहुंचा है। इसका आकलन किया जा रहा रहा है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। मैक्सिकों में पिछले कई समय से लगातार प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। इससे लोग डरे हुए हैं। इससे पहले बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी थी।

07:36इमरान खान को होगी फांसी? पाकिस्तानी सरकार क्यों करने जा रही आर्टिकल 6 का यूज ?
07:07ऑस्ट्रेलिया के जिस बीच पर आतंकियों ने कहर बरपाया, एक्सपर्ट ने बताई उस जगह की कहानी
07:2012 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी
06:51ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?
07:09रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह
07:35भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
06:09जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
03:26SCO समिट से लेकर भारत दौरे तक, PM Modi और Prez. Putin की एक ही कार में यात्रा बनी चर्चा का विषय
03:06PM Modi ने Putin को क्या दिया स्पेशल तोहफा? क्या छिपा है संकेत
03:33पुतिन एयरपोर्ट पर उतरे, PM मोदी ने किया ऐसा स्वागत… रूस हुआ हैरान!