
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह
रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से चीन और अमेरिका खुश नजर आ रहा है। विदेशी मीडिया में चल रही खबरें इस बात की पुष्टि करती हैं। हालांकि इस खुशी का कारण क्या है इसको लेकर विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे के द्वारा जानकारी दी गई।
अमेरिका और चीन पुतिन की भारत यात्रा से काफी ज्यादा खुश हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा संपन्न हो गई है अब इसके बाद USA,पश्चिमी मीडिया और चीनी मीडिया पुतिन की यात्रा को लेकर पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं। दोनों देश अमेरिका और चीन इस बात को लेकर खुश हैं कि पुतिन की यात्रा के दौरान भारत से कोई भी हथियार की डील, बड़ी टेक्नोलॉजी डील, कोई एनर्जी डील वगैरा नहीं हुई जो दोनों देशों के हित में हैं। आपको बता दें कि तमाम खबरें जो विदेशी मीडिया में सामने आ रही हैं उसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से अमेरिका और चीन इस यात्रा से संतुष्ट हैं। विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे ने बताया कि इसका क्या कारण हैं।