
12 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी
पाकिस्तान में जल्द ही 12 प्रांत बनाए जाएंगे। इसका क्या असर होगा और इसके पीछे क्या कारण है इस बारे में विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे के द्वारा जानकारी साझा की गई।
हाल में ही पाकिस्तान के संचार मंत्री अब्दुल अलीम खान ने कहा कि पाकिस्तान मैं 12 और नए प्रांत बनाए जाएंगे। यह प्रांत पाकिस्तान के चार राज्यों पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा को तोड़कर बनाए जाएंगे। विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे के द्वारा इस वीडियो में समझाने की कोशिश की गई कि यह प्रांत बनाने की घोषणा क्यों हुई है? इसके पीछे वास्तविक कारण क्या है? प्रशासनिक कारण जो पाकिस्तान सरकार दे रही वह क्या है? इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि आखिर इस कदम से किसे फायदा होगा और इसका परिणाम क्या हो सकता है? कहा तो यह भी जा रहा है कि कई जगहों पर सरकार के इस फैसले के बाद आंदोलन भड़क सकते हैं।