लेबनान विस्फोट: दो दिन में 26 से अधिक मौतें, घटना से जुड़े 10 जरूरी प्वाइंट्स

Published : Sep 19, 2024, 08:34 AM ISTUpdated : Sep 19, 2024, 08:45 AM IST
 Lebanon serial blast1

सार

लेबनान में पेजर विस्फोट के बाद बुधवार को वॉकीटॉकी धमाका हुआ है। इस हमले में 10 लोगों की जान चली गई। दो दिन में लगातार दो विस्फोट में 26 लोगों के मारे जाने की सूचना है। देखें लेबनान में विस्फोट से जुड़े 10 इंपॉर्टेंट प्वाइंट्स…  

वर्ल्ड न्यूज। लेबनान में लगातार हमलों ने तबाही मचा रखी है। पहले पेजर ब्लास्ट में लोगों ने जान गंवाई और अब वॉकीटॉकी ब्लास्ट में बुधवार को 14 लोगों की जान चली गई। दो दिन में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। हमले के पीछे लेबनान ने इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि इजरायल ने आरोपों को खारिज किया है। इन हमलों के बाद से आम लोग किसी भी डिवाइस का प्रयोग करने से डर रहे हैं। वॉकीटॉकी हमले में 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। अब तक दो दिन में हुए डिवाइस अटैक से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य.. 

  • लेबनान के बेरूत में हिज्बुल्लाह की ओर से प्रयोग किए जाने वाले रेडियो या वॉकी-टॉकी में भीषण होने से विस्फोट होने से 14 लोगों के मारे जाने और 300 से अधिक घायल होने की जानकारी सामने आई है।
  • इससे पहले मंगलवार को पूरे लेबनान में करीब 5 हजार पेजर विस्फोट हुए। विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
  • इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच पहले से काफी तनाव था। हिज्बुल्लाह ने दावा किया था कि उसने इजरायली तोपखानों पर रॉकेट दागे थे। वहीं अब पेजर और वॉकीटॉकी हमलों के लिए इजरायल को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है जिससे तनाव और बढ़ गया है। 
  • हिज्बुल्ला की ओर से प्रयोग की जाने वाली कम्यूनिकेशन डिवाइसों के जरिए अब ब्लास्ट किया जा रहा है। इन डिवाइस अटैक के जरिए अव्यवस्था और दहशत फैलाकर समहू को समस्या में डालने का प्रयास किया जा रहा है। इन हमलों से लोग कम्यूनिकेशन डिवाइस इस्तेमाल करने से भी बचने लगेंग जिससे परेशानी खड़ी हो जाएगी। हमलावर अप्रत्याशित तरीकों और सोर्सेज से हो रहे हैं।
  • लेबनान के सूचना तंत्र ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने जो कि विदेश धरती पर अपने खतरनाक अभियानों के लिए जानी जाती है, ने लॉन्च होने से महीनों पहले हिज्बुल्लाह की ओर से मंगाए गए पेजर में विस्फोटक रखे थे।
  • ईरान की मीडिया ने यह भी पुष्टि की थी कि लेबनान में उसके राजदूत मोजतबा अमानी भी मंगलवार को पेजर विस्फोट में घायल हो गए थे।
  • रॉयटर्स के मुताबिक लेबनान में जिस वॉकीटॉकी में विस्फोट हुआ उसे हिज्बुल्लाह ने 5 महीने पहले ही खरीदा था। जबकि पेजर भी उसी दौरान आयात किए गए थे।
  • लेबनान में पेजर विस्फोट के बाद से लोगों में दहशत फैल गई है। वह मोबाइल भी इस्तेमाल करने में डर रहे हैं। वॉकीटॉकी विस्फोट की घटना के बाद से वह काफी तनाव में भी हैं। वहीं लेबनान ने पेजर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। जितने भी पेजर हैं उन्हें ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि आमजन के प्रयोग में आने वाली जरूरी चीजों का हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना गलत है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आमजन से जुड़े उपकरणों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। इस प्रकार के नियम को कड़ाई से लागू किया जाना चाहिए।

पढ़ें लेबनान: पेजर्स के बाद Radio-वॉकी-टॉकी में धमाके, 10 से ज्यादा की मौत, 300 घायल

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!
मुंह में गिरी पत्ती थूकने पर 86 साल के बुजुर्ग पर 30000 का जुर्माना, पढ़ें इस देश की अजीब कहानी