अफगान मूल के इंडियन बिजनेसमैन को तालिबानियों ने किया किडनैप, कर्मचारियों की बुरी तरह पिटाई

Published : Sep 15, 2021, 08:35 AM IST
अफगान मूल के इंडियन बिजनेसमैन को तालिबानियों ने किया किडनैप, कर्मचारियों की बुरी तरह पिटाई

सार

बंसरी लाल फामार्स्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं। इस घटना के समय वह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी दूकान पर काम निपटा रहे थे। 

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के काबिज होते ही दहशतगर्दी और अराजकता बढ़ती जा रही है। राजधानी काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक को उनके दूकान के पास से किडनैप कर लिया गया है। बंदूक की नोक पर की गई इस किडनैपिंग के पीछे तालिबानियों का हाथ बताया जा रहा है। 

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग

इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने ने बताया कि इस मामले में प्रभावी कार्रवाई के लिए फोरम की ओर से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क किया गया है। 

यह है पूरा मामला

चंडोक ने बताया कि अफगान हिंदू-सिख समुदाय द्वारा जानकारी दी गई है कि अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक बंसरी लाल अरेन्दे (50) को काबुल स्थित उसकी दूकान के पास से सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे किडनैप कर लिया गया। 

फार्मा व्यवसायी हैं किडनैप बिजनेसमैन

बंसरी लाल फामार्स्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं। इस घटना के समय वह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी दूकान पर काम निपटा रहे थे। बंसरी लाल को उनके कर्मचारियों के साथ अगवा किया गया था, लेकिन कर्मचारी किसी तरह भागने में सफल रहे। हालांकि अपहरणकतार्ओं ने उन्हें बेरहमी से पीटा है। बंसरी लाल का परिवार दिल्ली में रहता है।

यह भी पढ़ें: 

पाकिस्तान की मदद से भारत को दहलाने की थी साजिश, 6 राज्यों के 15 शहरों में त्योहारों पर सीरियल ब्लास्ट करने वाले थे आतंकी

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फिर फेंका गया बम, 8 सितंबर के बमकांड की जांच कर रही एनआईए

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: गैलेंट्री अवार्ड और विशिष्टता अवार्ड वाले सैनिकों के मंथली अलाउंस में 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

"अब और बात नहीं चाहते": रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की नाराज़गी क्यों और किससे बढ़ी?
शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!