अजीबो-गरीब मामला: बिस्तर पर नरकंकाल के साथ सोता था युवक, भारी मात्रा में मानव कंकाल देख पुलिस शॉक्ड

Published : Jul 17, 2023, 06:35 AM ISTUpdated : Jul 17, 2023, 09:44 AM IST
skeleton

सार

अमेरिका में मानव कंकाल की तस्करी से जुड़ा अजीबो गरीब मामला सामने आया है। पुलिस को एक युवक के घर से 40 नर कंकाल बरामद हुए हैं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

वर्ल्ड न्यूज। इंसानी दिमाग का खेल कोई नहीं समझ पाया है। दुनिया में अजीगरीब घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं, लेकिन अमेरिक में हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है कि लोग दांतों तले उंगलियां दबा लें। जी हां, अमेरिकी में एक युवक के घर से 40 नरकंकाल बरामद हुए हैं। इतनी भारी मात्रा में नरकंकाल देखकर पुलिस भी शॉक रह गई।  

मानव कंकाल तस्करी से जुड़ा मामला 
दुनिया में क्राइम का ग्राफ बढ़ने के साथ अपराध की प्रकृति भी बढ़ती जा रही है। मानव अंगों की तस्करी के बारे में तो आपनी सुना ही होगा, लेकिन मानव कंकाल की तस्करी के मामले में सुनने को कम मिलते हैं। ऐसे में मानव कंकाल की तस्करी का चौंका देने वाला सामने आया है। FBI ने एक शख्स के घर दबिश देकर 40 इंसानी कंकाल बरामद किए हैं. इतनी भारी मात्रा में कंकाल देख पुलिस भी मामला समझ नहीं पा रही थी।

ये भी पढ़ें.  माइक्रोवेव ओवन के अंदर मिला दो महीने की बच्ची का शव, जानें पुलिस ने किस पर जताया पहला शक

नरकंकाल साथ लेकर सोता था आरोपी 
अमेरिका में केंटकी के लुइसविले निवासी जेम्स विलियम नॉट (39) ने घर में मानव कंकालों की खेप रखी हुई थी। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने पर एफबीआई ने उसके घर छापेमारी की तो 40 मानव कंकाल बरामद हुए. पुछताछ में आरोपी ने बताया कि एक कंकाल तो वह अपने बिस्तर पर साथ लेकर सोता था।

ये भी पढ़ें. Shocking: अमेरिका में युवक की तीन महीने से बंद फ्रीजर में मिली लाश, ये थी कहानी

मानव कंकाल तस्करी के ग्रुप से जुड़ा था युवक
जांच में पता चला कि आरोपी मानव कंकाल की तस्करी के बड़े ग्रुप से जुड़ा था जो इंसानी कंकाल की तस्करी करते हैं. काले कारोबार में इंसानी कंकालों को बड़ी कीमत है. इन कंकालों को कई लोग सजावटी सामान के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं. आरोपी नॉट को गिरफ्तार करने के साथ घर को सील कर दिया गया है. जेम्स विलियम्स नॉट के पास से पुलिस को दर्जनों मानव खोपड़ियां, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी बरामद हुईं हैं.  

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Election Results 2026: एलन मस्क ने फूंके ₹4700 करोड़, फिर भी ट्रंप की पार्टी हारी, भारतीय मूल के उम्मीदवारों का जलवा
Modi Trump Meeting: मनीला में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बदलेगी भारत की किस्मत? अटकी ट्रेड डील पर टिकी दुनिया की नजरें