महारानी एलिजाबेथ की अंतिम विदाई: आंकड़ों में जानिए रॉयल तैयारियों का A to Z

विंडसर में मुख्य सेंट जॉर्ज चैपल के अंदर किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में महारानी को दफनाया जाएगा। सेंट जार्ज चैपल में महारानी सहित पांच लोगों की समाधि है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अलावा वहां उनके माता-पिता, बहन और महारानी के पति फिलिप के कब्र हैं।

Dheerendra Gopal | Published : Sep 16, 2022 1:06 PM IST

Queen Elizabeth funeral details: महारानी एलिजाबेथ II के निधन के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही है। 19 सितंबर को महारानी का अंतिम संस्कार होगा। इसमें देश-दुनिया के हजारों लोग शामिल होकर महारानी को अंतिम विदा देंगे। लंदन में महारानी को श्रद्धांजलि देने वालों की संख्या साढ़े सात लाख से अधिक होने का अनुमान है।

750,000 लोग महारानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचें

महारानी के निधन के बाद यूके में दस दिनों का राजकीय शोक है। इस दौरान लंदन में महारानी का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। लंदन के परिवहन प्रमुखों का अनुमान है कि रानी को श्रद्धांजलि देने के लिए 750000 लोग  Queen’s lying-in-state की कतार में शामिल हो सकते हैं। अनुमान है कि दस दिनों के राष्ट्रीय शोक के दौरान एक मिलियन लोग लंदन में पहुंच सकते हैं। इसी तरह सोमवार और मंगलवार को एडिनबर्ग के सेंट जाइल्स कैथेड्रल में जहां महारानी का ताबूत रखा था, 33 हजार लोग पहुंचे थे।

वेस्टमिंस्टर हॉल में 5 राजा और उनकी महारानी

वेस्टमिंस्टर हॉल में पहले राज्य में रहने वाले पांच राजाओं व उनकी पत्नियों को लेटाया गया है। यहां 1910 में एडवर्ड VII, 1036 में जॉर्ज V, 1952 में जॉर्ज VI, 1953 में क्वीन मैरी (जॉर्ज पंचम की विधवा) और 2002 में एलिजाबेथ द्वितीय की मां महारानी एलिजाबेथ द क्वीन मदर।

189 तक वेस्टमिंस्टर हॉल में रहेगा महारानी का शव

सोमवार को सुबह साढ़े छह बजे महारानी एलिजाबेथ को आम लोग श्रद्धांजलि दे सकेंगे। ब्रिटेन की संसद के सबसे पुराने हिस्से वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी का शव अंतिम संस्कार के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार के पहले तक 189 घंटे यहां महारानी का शव लेटा रखा रहा।

10 मील की दूरी तक श्रद्धांजलि देने वालों के लिए तैयार किया कतार

महारानी को अंतिम विदाई देने के लिए लाखों लोगों का पहुंचना जारी है। रानी के अंतिम दर्शन के लिए अधिकारियों ने दस मील की क्यूइंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। यह सेंट्रल लंदन से राजधानी के साउथवार्क पार्क तक वेस्टमिंस्टर के पूर्व में 6.9 मील (11.1 किलोमीटर) और पार्क के अंदर तीन मील की दूरी पर होगा।

1,000 से अधिक लोग लाइन में लगे लोगों की सहायता के लिए

महारानी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को लाइन में ही आने की इजाजत है। इन लाइन्स में लगे लोगों की मदद के लिए एक हजार से अधिक लोगों को लगाया गया है। लाइन में शामिल होने वालों की सहायता के लिए किसी भी समय 1,000 से अधिक स्टीवर्ड, स्वयंसेवक, मार्शल और पुलिस मौजूद रहेंगे।

100 से अधिक राजाओं-राष्ट्राध्यक्षों के अलावा 2,200 लोग अंतिम संस्कार में रहेंगे मौजूद

महारानी का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। अंतिम संस्कार में 2200 से अधिक लोग शामिल होंगे। 2002 में महारानी की मां के अंतिम संस्कार में भी इसी के आसपास लोग शामिल हुए थे। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के अलावा 100 से अधिक राजा, रानी और राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

17 विक्टोरिया क्रास व जार्ज क्रास धारक होंगे शामिल

महारानी के अंतिम संस्कार में देश में सर्वोच्च वीरता पुरस्कार धारक 17 लोग शामिल होंगे। ब्रिटेन में विक्टोरिया क्रास व जार्ज क्रास, सर्वोच्च वीरता के लिए दिया जाना वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार या पदक है। 

4.1 अरब लोग देखेंगे अंतिम संस्कार

दुनिया भर में रानी के अंतिम संस्कार को अनुमानित 4.1 बिलियन लोगों के देखने की उम्मीद है। यह संख्या पिछले हर एक राजा या रानी के अंतिम संस्कार देखने वालों से रिकॉर्ड अधिक है।

142 नेवी अफसर रानी के ताबूत को खिंचेंगे

महारानी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए 142 नेवी अफसर्स की लिस्टिंग की गई है। ये अफसर परेड के दौरान महारानी की ताबूत को खिंचेंगे।

800 कर्मचारी जो क्वीन की सेवा में रह चुके हैं भी रहेंगे 

विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में सोमवार को महारानी के अंतिम संस्कार में 800 वह कर्मचारी होंगे जो महारानी की सेवा में प्रतिबद्ध रह चुके हैं। यह वह पूर्व या वर्तमान स्टॉफ है जो महारानी के विभिन्न रॉयल एस्टेट्स में कार्यरत रहा है।

5 लोगों की समाधि है सेंट जार्ज चैपल में...

विंडसर में मुख्य सेंट जॉर्ज चैपल के अंदर किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में महारानी को दफनाया जाएगा। सेंट जार्ज चैपल में महारानी सहित पांच लोगों की समाधि है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अलावा वहां उनके माता-पिता, बहन और महारानी के पति फिलिप के कब्र हैं।

राजा बनने के बाद पहले सप्ताह ही 1,500 मील का सफर

महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके बेटे ने उत्तराधिकारी के रूप में सिंहासन संभाला है। नए राजा चार्ल्स III ने सिंहासन संभालने के बाद पहले सप्ताह की 1500 मील (2,414 किलोमीटर) की यात्रा की है। यह यात्रा उन्होंने महारानी एलिजाबेथ के शव को स्कॉटलैंड से लंदन लाने के दौरान तय की है। चार्ल्स ने स्कॉटलैंड की यात्राओं के साथ अपना शासन शुरू किया। बता दें कि उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड को इंग्लैंड के साथ मिलाकर यूनाइटेड किंगडम कहा जाता है।

महारानी के ताज में 2,868 हीरे

महारानी एलिजाबेथ को उनके राज्याभिषेक के समय इंपीरियल स्टेट क्राउन पहनाया गया था। 1953 में एलिजाबेथ द्वारा पहने गए इंपीरियल स्टेट क्राउन में 2,868 हीरे जड़े हुए हैं। राजमुकुट में 269 ​​मोती, 17 नीलम और 11 पन्ना भी हैं। यह क्राउन उनकी ताबूत पर भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें:

किंग चार्ल्स III को अब पासपोर्ट-लाइसेंस की कोई जरुरत नहीं, रॉयल फैमिली हेड कैसे करता है विदेश यात्रा?

Queen Elizabeth II की मुकुट पर जड़ा ऐतिहासिक कोहिनूर हीरा अब किसके सिर सजेगा? जानिए भारत से क्या है संबंध?

ब्रिटिश King Charles III पहले भाषण में मां को याद कर हुए भावुक, बोले-मेरा जीवन निश्चित ही बदल जाएगा लेकिन...

कौन हैं प्रिंस चार्ल्स जो Queen Elizabeth II के निधन के बाद बनें किंग?

Queen Elizabeth का निधन, 96 साल की उम्र में ली बाल्मोरल कासल में अंतिम सांस

Share this article
click me!