दुनिया में मौजूद है पाताल तक जाने का रास्ता, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें तस्वीरें

Published : Apr 30, 2024, 10:50 PM IST

दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा वैज्ञानिकों को मिल गया है। ये मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के चेतुमल खाड़ी (Chetumal Bay) में है।

PREV
17
ताम जा ब्लू होल

वैज्ञानिक अभी ताम जा ब्लू होल की गहराई नाप नहीं पाए हैं लेकिन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ये करीब 1380 फीट गहरा है। वो भी समंदर की सतह के  नीचे। यानी इसका रास्ता पाताल की तरफ जाता है।

27
ताम जा ब्लू होल

कई साइंटिस्ट अभी तक ताम जा ब्लू होल के बॉटम तक नहीं पहुंच पाए हैं।  इससे पहले सबसे गहरे गड्ढे का रिकॉर्ड दक्षिणी चीन सागर में मौजूद ड्रैगन होल के नाम था। यह 990 फीट गहरा था।

37
ताम जा ब्लू होल

ताम जा ब्लू होल चीन के गड्ढे से 390 फीट ज्यादा गहरा है। पिछले साल 6 दिसंबर को स्कूबा डाइवर्स ने इस गड्ढे की खोज की। जिसके बारे में इस साल 29 अप्रैल को फ्रंटियर्स इन मरीन साइंस जर्नल में  में रिपोर्ट छपी है।

47
ताम जा ब्लू होल

वैज्ञानिकों ने ताम जा ब्लू होल की गहराई नापने के लिए कंडक्टिविटी, टेंपरेचर एंड डेप्थ प्रोफाइलर (CTD) तकनीक का इस्तेमाल किया। इससे समंदर के नीचे की सतह का रियल   टाइम डेटा मिलता है। जिससे पता चलता है कि यह दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल है। जिसकी तलहटी तक अभी कोई गोताखोर या सबमरीन जा नहीं पाई है।

57
ताम जा ब्लू होल

CTD प्रोफाइलर से यह भी पता चला है कि 1312 फीट की गहराई में इस गड्ढे से कई गुफाएं और सुरंगें भी निकलती हैं। जो आपस में जुड़ी हुई हैं। यहां पर तापमान और सैलिनिटी यानी नमक की मात्रा कैरिबियन सागर की तरह है।

67
ताम जा ब्लू होल

ब्लू होल यानी सिंकहोल पानी के अंदर होते हैं। ये जमीन के अंदर वर्टिकल गड्ढे होते हैं। जो बाद में नीचे सुरंगों का जाल से जुड़े होते हैं या फिर कभी-कभी नहीं भी जुड़े होते।

77
ताम जा ब्लू होल

समुद्र की तलहटी में आमतौर पर लाइमस्टोन, मार्बल और जिप्सम पाया जाता है। ऐसा ही एक प्रसिद्ध ब्लू होल बहामास का डीन्स ब्लू होल है। मिस्र का दहाब ब्लू होल या  बेलीज का ग्रेट ब्लू होल है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories