भविष्य मालिका के अनुसार के अनुसार 2025 में बहुत तेज गर्मी, बड़े पैमाने पर आग लगने की घटनाएं या परमाणु बम विस्फोट हो सकते हैं। यह आग के रूप में कहर मचा सकती है, जो बड़ी तबाही का कारण बन सकती है।

बाबा वेंगा के बाद भविष्य मालिका ने 2025 को लेकर डराने वाली भविष्यवाणी की है। भविष्य मालिका उड़िया भाषा में लिखी एक प्राचीन किताब है जिसे संत अच्युतानंद दास ने लिखा है। यह पुस्तक 16वीं शताब्दी में लिखी गई थी और इसमें विभिन्न भविष्यवाणियां दी गई हैं। यह संत अच्युतानंद दास और उनके सहकर्मी महापुरुषों द्वारा लिखी गई 318 किताबों में से एक है। इस किताब में बाबा भविष्य मलिका ने 2025 को लेकर डराने वाली भविष्यवाणी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2025 को लेकर की डराने वाली भविष्यवाणी

भविष्य मालिका में कहा गया है कि 2025 में तीसरे विश्वयुद्ध का पहला चरण शुरू हो सकता है। यह युद्ध विभिन्न देशों के बीच तनाव और विवादों की वजह से हो सकता है। इसका कारण आर्थिक, राजनीतिक, या अन्य कारण हो सकते हैं। इसके कारण देशों के बीच तनाव बढ़ सकते हैं। इसके अलावा 2025 में बहुत तेज गर्मी, बड़े पैमाने पर आग लगने की घटनाएं या परमाणु बम विस्फोट हो सकते हैं। यह आग के रूप में कहर मचा सकती है, जो बड़ी तबाही का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें: खूबसूरत रानी, खूंखार दरिंदा, कमाई 572 CR, फिर रिलीज हो रही वो ब्लॉकबस्टर फिल्म

बाबा मालिका ने किया ये दावा

भविष्य मालिका में यह भी कहा गया है कि 2025 में शीतलहर के कारण खेती पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। अत्यधिक ठंड और सर्द हवाएँ फसलों को नष्ट कर सकती हैं, जिससे किसानों की उपज कम हो जाएगी। अनाज की कमी हो सकती है और लोग भूख से परेशान हो सकते हैं। यह स्थिति खाद्य संकट का रूप ले सकती है, और समाज में इस कारण अव्यवस्था फैल सकती है। इसके अलावा भविष्यवाणी में ये भी दावा किया गया है कि 2025 में महामारी का जन्म हो सकता है, जो एक नई और अजीब बीमारी का रूप ले सकती है। इस बीमारी के फैलने से लोग बहुत परेशान होंगे और समाज में तनाव और भय का माहौल होगा।