असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉप पर हैं। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं।

गुवाहाटी, असम. राज्य में फिर से सत्ता में आने भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस बीच मंगलवार को भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें टॉप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, डॉ. जितेंद्र सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, अनुराग सिंह ठाकुर, बीएल संतोष, बैजयंती जय पांडा, दिलीप सैकिया, शाहनवाज हुसैन, पूनम महाजन, मनोज तिवारी, रवि किशन, लॉकेट चटर्जी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी जानें
असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 27 मार्च का वोटिंग होगी। इसमें 47 सीटें हैं। दूसरे चरण में 39 सीटों पर एक अप्रैल का वोट डाले जाएंगे। तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी की गिनती अन्य चार राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के साथ 2 मई को होगी। असम में विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। 2016 में हुए चुनाव में भाजपा ने 15 साल से यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस को शिकस्त दी थी। तब भाजपा को 86 सीटें मिली थीं।

यह भी पढ़ें
असम विधानसभा चुनाव: हेल्थ मिनिस्टर हेमंत बिश्व की हत्या की साजिश नाकाम, उल्फा से जुड़े तीन अरेस्ट

असम चुनाव: मुख्यमंत्री सर्बानंद ने मजुली सीट से नामांकन भरकर कांग्रेस के राजीव लोचन की चुनौती स्वीकारी