पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों ने पूरे देश को चुनावी माहौल में बदल दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर असम के जोरहाट, नजीरा और खुमटाई में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं। पिछली बार प्रियंका गांधी ने कामाख्या देवी के दर्शन करके चुनावी अभियान शुरू किया था। जोरहाट में प्रियंका गांधी ने चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा उठाया।

(तस्वीर: असम के जोरहाट पहुंचीं प्रियंका गांधी का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुवाहाटी, असम. पांच राज्यों के चुनावों को लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर असम के जोरहाट, नजीरा और खुमटाई में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं। पिछली बार प्रियंका गांधी ने कामाख्या देवी के दर्शन करके चुनावी अभियान शुरू किया था। जोरहाट में प्रियंका गांधी ने चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा उठाया। 

प्रियंका ने कहा

  • क्या पीएम कभी चाय बागान गए, वहां महिला कार्यकर्ताओं से मिले? चाय बागान मजदूरों को दिहाड़ी के रूप में 350 रुपये प्रतिदिन देने के अपने वादे के पूरा नहीं कर पाने पर भी पीएम को इसका दर्द महसूस नहीं हुआ।
  • पिछले चुनाव में बीजेपी ने आपसे बहुत से वादा किए थे। आपसे कहा था कि 25 लाख रोज़गार मिलेंगे। क्या वो रोजगार आपको मिले? उन्होंने कहा था CAA लागू नहीं करेंगे। लेकिन सत्ता में आते ही CAA लागू करने की बात की।
  • हम बहुत ही ठोस लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा का प्रयास हमेशा ध्रुवीकरण का रहा है। हमारा प्रयास असम का विकास रहा है। हमारा प्रयास असमिया लोगों की जरूरतों को लेकर बात करने, यहां की संस्कृति और पहचान को संरक्षित और मजबूत करना है।
  • 22 साल की बच्ची को कुछ ट्वीट करने पर गिरफ्तार किया, कांग्रेस ने उसका समर्थन किया।
    जब असम में हर साल बाढ़ की वजह से विरोध प्रदर्शन होते थे, पत्थरबाजी होती थी, तब पीएम कहां थे?
    असम में दो मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली से अनुमति के बगैर इनकी मुख्यमंत्री भी नहीं चलती। सर्बानंद सोनोवाल के पास कोई शक्त नहीं है। उन्होंने हिमंत बिस्व शर्मा पर भी निशाना साधा।

असम में चुनाव
असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 27 मार्च का वोटिंग होगी। इसमें 47 सीटें हैं। दूसरे चरण में 39 सीटों पर एक अप्रैल का वोट डाले जाएंगे। तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी की गिनती अन्य चार राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के साथ 2 मई को होगी। असम में विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। 2016 में हुए चुनाव में भाजपा ने 15 साल से यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस को शिकस्त दी थी। तब भाजपा को 86 सीटें मिली थीं।