प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को असम के करीमगंज में प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस आज इतनी कमजोर हो गई है कि किसी भी हद तक जा सकती है, किसी के साथ भी हाथ मिला सकती है। 

गुवाहाटी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को असम के करीमगंज में प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस आज इतनी कमजोर हो गई है कि किसी भी हद तक जा सकती है, किसी के साथ भी हाथ मिला सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा, ये विचित्र स्थिति आज पूरा देश देख रहा है। पश्चिम बंगाल में जिन वामपंथियों के साथ वो लाल-सलाम कर रहे हैं, उन्हीं के साथ केरल में नूरा-कुश्ती चल रही है।

कांग्रेस ने हर तरीके से असम को नुकसान पहुंचाया- पीएम 
पीएम ने कहा, कांग्रेस सरकारों और उनकी नीतियों ने असम को सामाजिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक और राजनीतिक, हर तरह से नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस की सरकारें बराक वैली के लिए डिविजनल कमिश्नर गुवाहाटी से चलाती रहीं, ये कितना बड़ा अन्याय था। एनडीए सरकार ने इस अन्याय को दूर किया।

कांग्रेस के पास ना नीति ना विचारधारा- पीएम 
मोदी ने कहा, आज एक तरफ भाजपा की नीति है, भाजपा का नेतृत्व है और भाजपा की नेक नीयत है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है- जिसके पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा है।

भाजपा असम की आवाज बनती आ रही
प्रधानमंत्री ने कहा, ये सुखद संयोग ही है कि आज असम में अपनी चुनावी सभाओं का आरंभ में बराक वैली से कर रहा हूं। तीन दशक पहले जब देश में भाजपा का उतना विस्तार नहीं हुआ था, तब भी बराक वैली ने 15 में से 9 सीटें भाजपा को दी थीं। इन सालों में भाजपा आपके बीच रहकर आपकी आवाज बनती रही है।

'असम में अब विकास ही मुद्दा'
पीएम ने कहा, आज असम में विकास की लहर है, विश्वास की लहर है। आज असम में शांति का विश्वास है, समृद्धि का विश्वास है। आज असम में एक ही मुद्दा है- विकास, तेज विकास, निरंतर विकास, सबका विकास।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने असम को हर प्रकार से विभाजित रखा, भाजपा ने असम को हर प्रकार से कनेक्ट करने का प्रयास किया। बराक-ब्रह्मपुत्र, पहाड़-भैयाम- हर क्षेत्र का एक समान विकास। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास- यही भाजपा का विकास मंत्र है।

चाय मजदूरों के लिए अहम काम कर रही सरकार
पीएम ने कहा, यहां जो चाय बागानों में काम करने वाले साथी हैं, उनके विकास के लिए असम की सरकार विशेष प्रयास कर रही है। असम की भाजपा सरकार ने लाखों भूमिहीन साथियों को पट्टे दिए हैं, बच्चों की पढ़ाई के लिए नए स्कूल खोले हैं और ये काम लगातार चल रहा है।