कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में पार्टी कार्यालय में असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा, हमने आपको 5 गारंटी का हथियार दिया है। ये घोषणापत्र असम की जनता की आवाज है, ये असम की जनता की रक्षा करेगा। 

असम. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में पार्टी कार्यालय में असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा, हमने आपको 5 गारंटी का हथियार दिया है। ये घोषणापत्र असम की जनता की आवाज है, ये असम की जनता की रक्षा करेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

असम में कांग्रेस की 5 गारंटी
1- सीएए के खिलाफ कानून
2- 5 लाख सरकार की नौकरी
3- चाय बागान के श्रमिकों को दैनिक मजदूरी 365 रुपए
4- गृहिणियों को 2000 रुपए 
5- प्रत्येक घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली

भाजपा ने असम की पहचान पर हमला किया: राहुल गांधी
घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने असम की पहचान पर हमला किया जा रहा है। हम जानते हैं कि आरएसएस और भाजपा इस राष्ट्र की विविध संस्कृतियों पर हमला कर रहे हैं। हमारी भाषाओं, इतिहास, हमारे सोचने के तरीके, हमारे होने के तरीके पर हमला कर रहे हैं। इसलिए यह घोषणापत्र एक गारंटी देता है कि हम असम राज्य के विचार की रक्षा करेंगे। 

घोषणापत्र जारी करने से पहले राहुल गांधी ने असम में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी ने आपसे कहा था कि गैस सिलेंडर का दाम कम करेंगे। UPA के समय 400 रुपये का सिलेंडर मिलता था और NDA में यह 900 रुपये का मिलता है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हर घर में गैस पहुंचा दिया। फायदा किसको हुआ? गरीब परिवारों को नहीं, 2-3 बड़े उद्योगपतियों को।