23 January 2026 Ka Panchang: 23 जनवरी, शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाएगी। आगे जानिए बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त और शुभ योग की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन माघी गुप्त नवरात्रि का पांचवा दिन रहेगा, जिसमें देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। इस दिन बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी तिथि पर ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। इस दिन वरियान, परिघ, वज्र और मुद्गर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026 के राशि अनुसार ये उपाय चमका सकते हैं आपका भाग्य

बसंत पंचमी 2026 शुभ मुहूर्त

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 33 मिनिट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त

23 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा की युति से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में, गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (23 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 17 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

23 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:03 PM
चन्द्रोदय - Jan 23 9:57 AM
चन्द्रास्त - Jan 23 10:22 PM

23 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (23 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:13 से 08:34 तक
सुबह 08:34 से 09:56 तक
दोपहर 12:16 से 01:00 तक
दोपहर 12:38 से 01:59 तक
शाम 04:42 से 06:03 तक

23 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:21 PM – 4:42 PM
कुलिक - 8:34 AM – 9:56 AM
दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 01:00 PM – 01:43 PM
वर्ज्यम् - 12:01 AM – 01:36 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।