12 February 2026 Rahu Kaal: 12 फरवरी, गुरुवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए दिन भर के मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की पूरी जानकारी…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 12 फरवरी 2026, गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 12 बजकर 12 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को हर्षण, वज्र, कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। ग्रहों के योग के चलते कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 12 फरवरी को किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Mahashivratri Ke Upay: शिव पुराण में लिखा है धन लाभ के ये उपाय, महाशिवरात्रि पर आप भी करें ट्राय

12 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 पर भद्रा का संयोग, क्या पूजा में आएगी बाधा? जानें शुभ मुहूर्त

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (12 February 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज हैं। गुरुवार को इस दिशा में यात्रा करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

राहुकाल 12 फरवरी 2026 टाइमिंग (12 February 2026 RahuKaal)

12 फरवरी, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 04 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।

12 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:05 AM
सूर्यास्त - 6:17 PM
चन्द्रोदय - Feb 12 3:02 AM
चन्द्रास्त - Feb 12 1:37 PM

12 फरवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (12 February 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 11:17 से 12:41 तक
दोपहर 12:18 से 01:03 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:41 से 02:04 तक
दोपहर 02:04 से 03:28 तक
शाम 06:17 से 07:52 तक

12 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:05 AM – 8:29 AM
कुलिक - 9:53 AM – 11:17 AM
दुर्मुहूर्त - 10:49 AM – 11:33 AM और 03:17 PM – 04:02 PM
वर्ज्यम् - 10:32 PM – 12:18 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।