Today Panchang: 12 मई, मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलेगा, जिससे विष नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन दशमी तिथि रहेगी जिससे स्वामी यमराज हैं। इसलिए इस दिन इनकी पूजा करें। जानें किस दिशा में यात्रा करने से आज आपको बचना चाहिए…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 12 मई, मंगलवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 52 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। दशमी तिथि के स्वामी यमराज हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करना चाहिए। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। मंगलवार को काण, सिद्धि, वैधृति और विषकुंभ नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 12 मई के पंचांग की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Surya Mangal Yuti: सूर्य-मंगल की जोड़ी मचाएगी बवाल, 4 राशि के लोग हो जाएं सावधान

12 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति
मंगलवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन मंगल सूर्य और बुध मेष राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Palmistry: हथेली में है ‘राजलक्ष्मी योग’ तो पैसा चलकर आएगा आपके पास
मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (12 May 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे नई समस्या खड़ी हो सकती है। यदि फिर भी इस दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इससे आप परेशानियों से बच सकते हैं।
राहुकाल 12 मई 2026 टाइमिंग
12 मई, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 39 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम और यात्रा नहीं करना चाहिए।
12 मई 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 6:55 PM
चन्द्रोदय - May 12 2:20 AM
चन्द्रास्त - May 12 2:28 PM
12 मई 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 09:07 से 10:45 तक
सुबह 10:45 से दोपहर 12:23 तक
दोपहर 11:57 से 12:49 तक
दोपहर 12:23 से 02:01 तक
दोपहर 03:39 से 05:17 तक
12 मई 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:07 AM – 10:45 AM
कुलिक - 12:23 PM – 2:01 PM
दुर्मुहूर्त - 08:27 AM – 09:20 AM और 11:17 PM – 12:01 AM
वर्ज्यम् - 07:49 AM – 09:24 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
