13 February 2026 Rahu Kaal: 13 फरवरी, शुक्रवार को विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन सूर्य राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा, जिससे कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए दिन भर के मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की पूरी जानकारी…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 02 बजकर 56 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार वज्र, सिद्धि, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन सूर्य राशि परिवर्तन करेगा। सूर्य के राशि बदलने से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 13 फरवरी को किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Vijaya Ekadashi: फरवरी 2026 में कब करें विजया एकादशी व्रत? जानें मंत्र-मुहूर्त और पूजा की विधि
13 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति
शुक्रवार को सूर्य राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा, जहां पहले से बुध, शुक्र और राहु स्थित है। इस तरह कुंभ राशि में 4 ग्रह होने से चतुर्ग्रही संयोग बनेगा। इस राशि में सूर्य के साथ बुध होने से बुधादित्य, शुक्र होने से शुक्रादित्य और राहु के होने से ग्रहण योग का निर्माण होगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (13 February 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर इस दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए, इससे आने वाले संकट टल सकते हैं।
राहुकाल 13 फरवरी 2026 टाइमिंग (13 February 2026 RahuKaal)
13 फरवरी, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 11 बजकर 16 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 41 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।
13 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:04 AM
सूर्यास्त - 6:17 PM
चन्द्रोदय - Feb 13 3:54 AM
चन्द्रास्त - Feb 13 2:30 PM
13 फरवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (13 February 2026 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 07:04 से 08:28 तक
सुबह 08:28 से 09:52 तक
दोपहर 12:41 से 02:05 तक
शाम 04:53 से 06:17 तक
13 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:29 PM – 4:53 PM
कुलिक - 8:28 AM – 9:52 AM
दुर्मुहूर्त - 09:19 AM – 10:04 AM और 01:03 PM – 01:48 PM
वर्ज्यम् - 02:26 PM – 04:12 PM और 02:37 AM – 04:21 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
