Today Panchang: 29 अप्रैल, बुधवार को बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। त्रयोदशी तिथि के होने से इस दिन कामदेव की पूजा करना शुभ फल देने वाली रहेगी। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 29 अप्रैल 2026, बुधवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 7 बजकर 51 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव हैं, इसलिए इस तिथि पर इनक पूजा करनी चाहिए। पंचांग भेद के कारण कुछ स्थानों पर इस दिन बुध प्रदोष का व्रत भी किया जाएगा। इस दिन इस दिन हर्षण, वज्र, आनंद और कालदण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 29 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
May 2026 Shubh Muhurat: मई में गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन के कितने शुभ मुहूर्त? नोट करें डेट्स

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

29 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य मेष राशि में, बुध, शनि और मंगल मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी।

ये भी पढ़ें-
May 2026 Hindu Calendar: कब है शनि जयंती और वट सावित्री व्रत? नोट करें मई के व्रत-त्योहारों की डेट

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (29 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, हर दिन एक विशेष दिशा में जाने से बचना चाहिए। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। यदि जाना बहुत ही जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इससे आप परेशानियों से बचे रहेंगे।

राहुकाल 29 अप्रैल 2026 टाइमिंग

29 अप्रैल, बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 24 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।

29 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 6:49 PM
चन्द्रोदय - Apr 29 4:57 PM
चन्द्रास्त - Apr 30 4:44 AM

29 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 05:59 से 07:35 तक
सुबह 07:35 से 09:11 तक
सुबह 10:47 से दोपहर 12:24 तक
दोपहर 03:36 से शाम 05:13 तक
शाम 05:13 से 06:49 तक

29 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:35 AM – 9:11 AM
कुलिक - 10:47 AM – 12:24 PM
दुर्मुहूर्त - 11:58 AM – 12:49 PM
वर्ज्यम् - 07:35 AM – 09:18 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।