Today Panchang: 4 अप्रैल, शनिवार को आसों दोज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। दिन भर 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त सहित पूरी डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 4 अप्रैल 2026, शनिवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि सुबह 10 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन आसों दोज का पर्व मनाया जाएगा। ग्रहों की युति से कईं शुभ-अशुभ योग इस दिन बनेंगे। शनिवार को सिद्धि, शुभ, हर्षण, वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग इस दिन बनेंगे। आगे जानिए 4 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Ramayana को कितना जानते हैं आप? दम है तो दीजिए 10 सवालों के जवाब

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा यानी सभी ग्रह अपनी यथावत स्थिति में रहेंगे। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में, मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, राहु और बुध कुंभ राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
April 2026 Hindu Calendar: अप्रैल में कब, कौन-सा त्योहार? नोट करें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया की डेट

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (4 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को भूलकर भी पूर्व दिशा में यात्रा नही करना चाहिए। यदि इस दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इससे आप परेशानियों से बचे रहेंगे।

राहुकाल 4 अप्रैल 2026 टाइमिंग

4 अप्रैल, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 25 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 57 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान न तो यात्रा करें और न ही कोई शुभ काम करना चाहिए।

4 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- स्वाति और विशाखा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:20 AM
सूर्यास्त - 6:39 PM
चन्द्रोदय - Apr 04 8:51 PM
चन्द्रास्त - Apr 05 7:54 AM

4 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 07:52 से 09:25 तक
दोपहर 12:05 से 12:54 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:29 से 02:02 तक
दोपहर 03:34 से शाम 05:07 तक

4 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:02 PM – 3:34 PM
कुलिक - 6:20 AM – 7:52 AM
दुर्मुहूर्त - 07:58 AM – 08:48 AM
वर्ज्यम् - 03:46 AM – 05:32 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।