Today Panchang: 28 मार्च, शनिवार को चैत्र नवरात्रि के जवारों का विसर्जन किया जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी। जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त सहित पूरी डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 28 मार्च 2026, शनिवार को चैत्र मास की दशमी तिथि सुबह 08 बजकर 46 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। अनेक स्थानों पर इस दिन जवारे विसर्जन किए जाएंगे वहीं कुछ लोग इस दिन चैत्र नवरात्रि के समापन का हवन भी करेंगे। इस दिन सुकर्मा, धृति, मित्र और मानस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 28 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Dreams Meaning: सपने में उड़ना, गिरना या आग दिखे, तो क्या है इसका मतलब

जवारे विसर्जन का शुभ मुहूर्त

- सुबह 07:58 से 09:29 तक
- दोपहर 12:07 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 12:32 से 02:03 तक
- दोपहर 03:34 से 05:05 तक

ये भी पढ़ें-
Hanuman Jayanti Kab Hai: कन्फ्यूजन खत्म! जानें 2026 में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल?

28 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, शनि और सूर्य मीन राशि में, राहु, मंगल और बुध कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (28 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इससे आप यात्रा में आने वाली परेशानियों से बचे रहेंगे।

राहुकाल 28 मार्च 2026 टाइमिंग

28 मार्च, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 29 मिनिट से शुरू होगा जो 11 बजे तक रहेगा। राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करें।

28 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:27 AM
सूर्यास्त - 6:37 PM
चन्द्रोदय - Mar 28 2:23 PM
चन्द्रास्त - Mar 29 3:56 AM

28 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त

- सुबह 07:58 से 09:29 तक
- दोपहर 12:07 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 12:32 से 02:03 तक
- दोपहर 03:34 से 05:05 तक

28 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:03 PM – 3:34 PM
कुलिक - 6:27 AM – 7:58 AM
दुर्मुहूर्त - 08:04 AM – 08:53 AM
वर्ज्यम् - 03:31 AM – 05:06 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।