Today Panchang: 17 अप्रैल, शुक्रवार को वैशाख मास की अमावस्या तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन पितरों की शांति के लिए उपाय करें। चंद्रमा इस दिन राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सत्तू दान करने का विशेष महत्व है, इसलिए इसे सतुवाई अमावस्या भी कहते हैं। इस तिथि के स्वामी पितृ देव हैं, इसलिए इस तिथि पर पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और उपाय आदि करने चाहिए। शुक्रवार को श्रीवत्स, वज्र, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, वैधृति और विषकुंभ नाम के 6 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इस दिन चंद्रमा भी राशि बदलेगा। आगे जानिए 17 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया क्यों है इतनी शुभ? बहुत कम लोग जानते हैं ये 4 वजह

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शुक्र और सूर्य स्थित है। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन बुध, शनि और मंगल मीन राशि में राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: सोना, चांदी या कुछ और, गुड लक के लिए राशि अनुसार क्या खरीदें?

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (17 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस उपाय से आप यात्रा में आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 17 अप्रैल 2026 टाइमिंग

17 अप्रैल, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 51 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 26 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई भी शुभ काम भी नहीं करना चाहिए। नहीं तो इसका बुरा परिणाम मिलता है।

17 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 6:08 AM
सूर्यास्त - 6:44 PM
चन्द्रोदय - Apr 17 5:37 AM
चन्द्रास्त - Apr 17 6:48 PM

17 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 06:08 से 07:42 तक
सुबह 07:42 से 09:17 तक
दोपहर 12:01 से 12:51 तक
दोपहर 12:26 से 02:00 तक
शाम 05:09 से 06:44 तक

17 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:35 PM – 5:09 PM
कुलिक - 7:42 AM – 9:17 AM
दुर्मुहूर्त - 08:39 AM – 09:30 AM और 12:51 PM – 01:42 PM
वर्ज्यम् - 06:05 AM – 07:32 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।