Today Panchang: 8 मई, शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। षष्ठी तिथि होने से इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करना शुभ रहेगा। ये दिन 5 शुभ-अशुभ योगों में बीतेगा। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 मई, शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि दोपहर 12 बजकर 12 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि रात अंत तक रहेगी। षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय के हैं। इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार को शुभ, शुक्ल, सर्वार्थसिद्धि कालदण्ड और धूम्र नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 8 मई को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Gajlaxmi Rajyog 2026: गुरु-शुक्र बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, पैसा बटोरने को तैयार रहें 4 राशि वाले!

8 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में, बुध और सूर्य मेष राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, शनि व मंगल मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Garnet Stone: रक्तमणि पहनने से मिलती है करियर में सफलता, कैसे पहनें, किन राशियों के लिए शुभ?

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (8 May 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से लाइफ में नई परेशानियां आ सकती हैं। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इससे परेशानी कम हो सकती हैं।

राहुकाल 8 मई 2026 टाइमिंग

8 मई, गुरुवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 45 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल अशुभ समय है, इसलिए इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

8 मई 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- वणिज और विष्ट
सूर्योदय - 5:53 AM
सूर्यास्त - 6:53 PM
चन्द्रोदय - May 09 12:34 AM
चन्द्रास्त - May 09 11:42 AM

8 मई 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 05:53 से 07:30 तक
सुबह 07:30 से 09:08 तक
दोपहर 11:57 से 12:49 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:23 से 02:00 तक
शाम 05:15 से 06:53 तक

8 मई 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:38 PM – 5:15 PM
कुलिक - 7:30 AM – 9:08 AM
दुर्मुहूर्त - 08:29 AM – 09:21 AM और 12:49 PM – 01:41 PM
वर्ज्यम् - 01:40 AM – 03:24 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।