- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें 10 जुलाई 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें 10 जुलाई 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 10 जुलाई, शुक्रवार को योगिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा, जिससे सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी।

10 जुलाई 2026 का राशिफल
10 July 2026 Ka Rashifal: 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन योगिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन शूल, गण्ड, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 7 जुलाई से शुरू होंगे 4 राशियों के बुरे दिन, एक के बाद एक आएंगी मुसीबतें

मेष राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। ऑनलाइन पेमेंट करते समय थोड़ी सावधानी रखें। बिजनेस से जुड़ी कोई डील आसानी से पूरी हो सकती है। छात्र अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Guru Asta 2026: 28 दिन अस्त रहेगा गुरु ग्रह, 4 राशि वाले रहें अलर्ट-आने वाली है बड़ी मुसीबत
वृषभ राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज अपने अधिकारों और हितों को लेकर सतर्क रहें। नए काम शुरू करने का उत्साह बना रहेगा। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा। संतान से सुख मिल सकता है।
मिथुन राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
किसी अपने को लेकर मन में चल रहा शक दूर हो सकता है। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मान मिल सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें।
कर्क राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। बच्चों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में किस्मत साथ देगी। बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते खराब न होने दें। साथ ही अपनी सेहत और दिनचर्या का खास ध्यान रखें।
सिंह राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपके काम आसानी से पूरे होंगे। पढ़ाई और बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। काम करने के तरीके में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा।
कन्या राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से भी मदद मिलने के योग हैं।
तुला राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
ऑफिस में अधिकारी आपके काम पर नजर रखेंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को काम में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधूरे कामों की वजह से मन परेशान रहेगा और गुस्सा भी आ सकता है। धैर्य रखें, जल्दबाजी से बचें।
वृश्चिक राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।
धनु राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
पारिवारिक कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। दोस्तों से कोई अहम जानकारी मिल सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। बच्चों के करियर में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। जीवनसाथी से दिल की बात साझा करेंगे। दिन बहुत अच्छा गुजरेगा।
मकर राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
नौकरी में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने जरूरी काम खुद करने की कोशिश करें। किसी दोस्त के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान दें। बच्चों को डांटने की बजाय प्यार से समझाएं। रुके हुए काम थोड़ी देरी से सही, लेकिन पूरे हो जाएंगे।
मीन राशिफल 10 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बड़े बदलाव की योजना बना सकते हैं। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।