- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal: गजकेसरी योग करेगा मालामाल, 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलैंस, पढ़ें 11 अगस्त 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: गजकेसरी योग करेगा मालामाल, 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलैंस, पढ़ें 11 अगस्त 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 11 अगस्त 2026 को दिन भर पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। सावन शिवरात्रि पर पुष्य नक्षत्र का होना बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा।

11 अगस्त 2026 का राशिफल
11 August 2026 Ka Rashifal: 11 अगस्त 2026 मंगलवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को सिद्धि, व्यातीपात, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां गुरु के साथ युति होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
ऑफिस से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सफलता मिलेगी। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रियल एस्टेट में निवेश करते समय सावधानी रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर परेशान रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
सरकारी नौकरी करने वालों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े काम में फायदा होगा। पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और खुशी बनी रहेगी। बिजनेस ट्रिप के योग बन रहे हैं। नई नौकरी शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। संतान सुख मिलेगा।
मिथुन राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
किसी से बात करते समय गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। हायर स्टडीज कर रहे स्टूडेंट्स को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनजान बात का डर बना रहेगा।
कर्क राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज ऑनलाइन शॉपिंग में काफी समय बीता सकते हैं। हालांकि, खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। किसी रिश्तेदार को पैसे उधार देने पड़ सकते हैं। अपने काम का पूरा आनंद लेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
सिंह राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
विदेश जाने के मौके मिलेंगे। किसी परेशानी पर गुस्सा करने के बजाय शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। बिजनेस बढ़ाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। अगर कोई हेल्थ प्रॉब्लम पहले से है तो उसे नजरअंदाज न करें। ऑफिस में परेशानी हो सकती है।
कन्या राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज प्रॉपर्टी से लाभ हो सकता है। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को जॉब मिलने के योग हैं। रोजगार के नए विकल्प मिलने से आप खुश और उत्साहित रहेंगे। लव मैरिज के लिए परिवार वालों को मनाने में सफलता मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी।
तुला राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की इज्जत और सम्मान बढ़ सकता है। किसी रिश्तेदार से बहस या झगड़ा होने की संभावना बन रही है।
वृश्चिक राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज किसी चीज के बारे में गहराई से जानकारी जुटाने का मन करेगा। समाज में आपकी इज्जत और सम्मान बढ़ेगा। बेकार की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर आज जरूरत से ज्यादा समय बिता सकते हैं।
धनु राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
ओवरकॉन्फिडेंस से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। खुद को ही सबसे ज्यादा महत्व देने की वजह से दोस्त आपसे नाराज हो सकते हैं। घुटनों और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपके व्यवहार से पति या पत्नी नाराज हो सकते हैं।
मकर राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
पार्टनर के साथ मिलकर बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधाओं और महंगी चीजों पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद संभव है।
कुंभ राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
अगर किसी मीटिंग में जाना है तो पूरी तैयारी करके जाएं। ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी रखें। काम करने के तरीके में बदलाव और सुधार कर सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों पर काम का दबाव कम हो सकता है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
मीन राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
अचानक होने वाले खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स परेशान रहेंगे। बच्चों की गलत आदतों को नजरअंदाज न करें। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।