MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Astrology
  • Aaj Ka Rashifal 12 September 2026: मृत्यु और उत्पात योग से सावधान! 4 राशियों को नुकसान-दुर्घटना के संकेत

Aaj Ka Rashifal 12 September 2026: मृत्यु और उत्पात योग से सावधान! 4 राशियों को नुकसान-दुर्घटना के संकेत

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 12 सितंबर 2026 शनिवार को कन्या राशि में चंद्रमा और बुध की युति बनी रहेगी। वहीं सिंह राशि में केतु और सूर्य की। इनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Sep 12 2026, 05:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
12 सितंबर 2026 का राशिफल
Image Credit : ChatGPT

12 सितंबर 2026 का राशिफल

12 September 2026 Ka Rashifal: 12 सितंबर, शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी अग्निदेव हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। इस दिन उत्पात, मृत्यु, त्रिपुष्कर, शुभ और शुक्ल नाम के 5 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

मेष राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज व्यापार में किसी को उधार देने या लेने से बचें। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। आलस के कारण जरूरी काम अटक सकते हैं। कुछ ऐसे काम भी करने पड़ेंगे, जिन्हें आप टालना चाहते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।

313
वृषभ राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
Image Credit : Getty

वृषभ राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

दोस्तों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप हर काम प्लानिंग से करेंगे, जिसका फायदा भी मिलेगा। मुश्किल हालात में भी आप समझदारी से काम लेते हुए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में आपकी पकड़ मजबूत होगी। जीवनसाथी की बातों को खास महत्व देंगे।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: पैसा, पद और प्रमोशन, सब मिलेगा इन 4 राशि वालों को, 17 सितंबर से चमकेगी किस्मत

413
मिथुन राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
Image Credit : Getty

मिथुन राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज वर्क प्लेस पर मुकाबला बढ़ सकता है। कारोबार में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान दें और कमियों को सुधारने की कोशिश करें।


ये भी पढ़ें-
Hartalika Teej 2026: 4 राशि वाली महिलाओं की चमकेगी किस्मत, नौकरी-करियर में सक्सेस, मिलेगा मनचाहा गिफ्ट

513
कर्क राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
Image Credit : Getty

कर्क राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

सुबह सिरदर्द परेशान करेगा। आपका मन धार्मिक कामों में लगेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कमाई के नए साधन बनने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील तय हो सकती है।

613
सिंह राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
Image Credit : Getty

सिंह राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

दिनभर की भागदौड़ के कारण शाम को थकान और शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा और रोमांटिक समय बिताएंगे। दूसरों को बिना मांगे सलाह देने से बचें। मानसिक तौर पर आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

713
कन्या राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
Image Credit : Getty

कन्या राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज आपको नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। घूमने-फिरने का प्लान बनेगा और यात्रा के योग भी हैं। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। प्रेमी के साथ डेट पर जाने की योजना बन सकती है। दूसरों की भावनाएं समझने की आदत लोगों को पसंद आएगी।

813
तुला राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
Image Credit : Getty

तुला राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

कारोबार के लिहाज से आज का दिन फायदेमंद रहेगा। घर को सजाने और व्यवस्थित करने में समय देंगे। विरोधियों की चाल कामयाब नहीं होगी। उत्साह में आकर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें और बजट का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।

913
वृश्चिक राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

किसी नए काम की शुरुआत में जल्दबाजी न दिखाएं। पुरानी गलतियों से आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। शाम के समय किसी पार्टी या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोग आज छुट्टी लेने का मन बना सकते हैं।

1013
धनु राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
Image Credit : Getty

धनु राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज बिजनेस की स्ट्रैटेजी बनाने के लिए दिन अच्छा है। सोचे हुए काम पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी नियमों को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें। शुभ और जरूरी कामों में पैसा खर्च हो सकता है। अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता न करें।

1113
मकर राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
Image Credit : Getty

मकर राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी के बारे में पहले से कोई धारणा न बनाएं वरना सही फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कुछ मामलों में दुविधा जरूर रहेगी, इसलिए बेकार की बातों को ज्यादा महत्व न दें।

1213
कुंभ राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
Image Credit : Getty

कुंभ राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

पार्टनर या सहयोगियों से अनबन हो सकती है। परिवार को लेकर चिंता बनी रहेगी। बेवजह के मामलों में समय खराब न करें। काम का दबाव अधिक रहेगा। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिलेगी। माइग्रेन से परेशान लोग यात्रा करने से बचें।

1313
मीन राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
Image Credit : Getty

मीन राशिफल 12 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

कारोबार से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। काम का दबाव कुछ ज्यादा ही रहेगा। मांसपेशियों में थकान महसूस हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन या ऊंचा पद मिलने के संकेत हैं। कोशिश करें कि दोपहर तक जरूरी काम पूरे कर लें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kal Ka Rashifal 12 September 2026: त्रिपुष्कर योग 4 राशि वालों को करेगा मालामाल, इनकम बढ़ेगी-प्रॉपर्टी से भी होगा फायदा
Recommended image2
Shukra Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में शुक्र 3 राशियों के लिए खतरा, मिलेगी बुरी खबर-पैसा और सेहत पर भी होगा असर
Recommended image3
Surya Gochar 2026: पैसा, पद और प्रमोशन, सब मिलेगा इन 4 राशि वालों को, 17 सितंबर से चमकेगी किस्मत
Recommended image4
Aaj Ka Rashifal 11 September 2026: चंद्र-बुध करेंगे कमाल, 5 राशियों को दिलाएंगे सक्सेस-अटका पैसा भी मिलेगा
Recommended image5
Hartalika Teej 2026: 4 राशि वाली महिलाओं की चमकेगी किस्मत, नौकरी-करियर में सक्सेस, मिलेगा मनचाहा गिफ्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved