- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: चंद्रमा के राशि बदलने से बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिल सकती है नौकरी
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: चंद्रमा के राशि बदलने से बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिल सकती है नौकरी
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 14 जुलाई, मंगलवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। 3 शुभ और 1 अशुभ योग भी बनेगा। इन सभी का असर 12 राशियों के लोगों पर होगा।

14 जुलाई 2026 का राशिफल
14 July 2026 Ka Rashifal: 14 जुलाई 2026 मंगलवार को आषाढ़ मास के अमावस्या तिथि का संयोग बन रहा है। इसे हलहारिणी अमावस्या कहते हैं। मंगलवार को अमावस्या होने से ये भौमवती अमावस्या भी कहलाएगी। इस दिन सुस्थिर, वर्धमान, व्याघात, हर्षण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। मंगलवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शुक्र और गुरु ग्रह स्थित है। कर्क राशि में तीन ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Belly Button Personality: बोल्ड होते हैं गहरी नाभि वाले, बेली बटन से जानें नेचर-फ्यचूर के रोचक फैक्ट

मेष राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Guru Asta 2026: गुरु के अस्त होने से 3 राशियों की बढ़ेगी कमाई, मिलेगी गुड न्यूज
वृषभ राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान और पैसों का खास ध्यान रखें। पुराने कर्ज चुकाने के लिए दिन अच्छा है। घर-परिवार में छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं। खर्च उम्मीद से ज्यादा हो सकता है। दोस्तों से मन की बात साझा करने से राहत मिलेगी। यात्रा पर सोच-समझकर जाएं।
मिथुन राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरी में काम का दबाव कम रहेगा और मन शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दोस्ती प्यार में बदल सकती है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें, हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
कर्क राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज किसी भी गैरकानूनी या जोखिम भरे काम से दूर रहें। पुराने उधार की वजह से तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें और लापरवाही न करें। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को लेकर बहस से बचें। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें। सेहत बिगड़ सकती है।
सिंह राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
बिजनेस में बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं और उनका फायदा भी मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सभी जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। संतान के करियर को लेकर चिंता कम होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को नए अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
पुरानी चीजें बेचकर अच्छा लाभ मिल सकता है। छोटे व्यापारियों की आमदनी बढ़ने के योग हैं। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। मन थोड़ा चंचल रहेगा, लेकिन आपकी बातों को लोग महत्व देंगे और सलाह की सराहना करेंगे। सोचे काम समय पर पूरे होंगे।
तुला राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज व्यवहार में नरमी रखें। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। करियर को लेकर नए लक्ष्य तय करेंगे। लेखन, मीडिया या रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। किसी घटना से सोच में पॉजिटिव बदलाव आ सकता है।
वृश्चिक राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नौकरी बदलने का फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। घुटनों या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बिजनेस में टीम के साथ मिलकर काम करें। दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला न लें। नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
धनु राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपका मूड अच्छा रहेगा। टीमवर्क से रुके हुए काम जल्दी पूरे होंगे। काफी समय से अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे और कारोबार में लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज कुछ नया करने का मन बनेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि किसी जरूरी काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है। मौसम बदलने के कारण सर्दी-बुखार की परेशानी हो सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।
कुंभ राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज अपनी छवि और सम्मान को लेकर सजग रहेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में छोटी बात पर बहस होने की आशंका है। संतान की जिद परेशानी बढ़ा सकती है। बाहर का तला-भुना भोजन खाने से बचें, वरना पेट की दिक्कत हो सकती है।
मीन राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
करीबी लोगों की वजह से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। बिजनेस में कोई नया प्रयोग करने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।